फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand congress After meeting senior leaders new state Congress president Ganesh Godiyal left for Delhi

Uttarakhand: नए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दिल्ली रवाना, नई जिम्मेदारी मिलने पर लेकर हरक सिंह का बयान आया सामने

Thu, 13 Nov 2025 08:39 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 13 Nov 2025 08:39 AM IST
सार

उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश गणेश गोदियाल दिल्ली रवाना हो गए हैं। वहीं नई जिम्मेदारी मिलने पर हरक सिंह का बयान सामने आया है।

विज्ञापन
Uttarakhand congress After meeting senior leaders new state Congress president Ganesh Godiyal left for Delhi
गणेश गोदियाल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद बुधवार को गणेश गोदियाल ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ मुलाकात की। इसके बाद शाम को पार्टी हाईकमान का आभार व्यक्त करने के लिए दिल्ली रवाना हो गए।

विज्ञापन

गोदियाल ने पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के डिफेंस कॉलोनी स्थित आवास पहुंच कर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने गोदियाल व हरीश रावत का स्वागत किया। हरीश रावत ने गोदियाल का मिठाई खिलाकर नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी। गोदियाल ने निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक प्रीतम सिंह, पूर्व मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत से भेंट पार्टी को मजबूत करने में सहयोग का आग्रह किया।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Income Tax Raid: 25 गाड़ियों में देहरादून आए 100 अफसर, ताबड़तोड़ कार्रवाई से कारोबारियों में मची अफरातफरी

विज्ञापन
विज्ञापन

मेरे लिए जिम्मेदारी व गर्व का क्षण : हरक सिंह

पूर्व मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व ने मुझे चुनाव प्रबंधन समिति का अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी सौंपी है। यह मेरे लिए गर्व का क्षण है। प्रदेश की जनता के स्नेह, विश्वास व समर्थन से ही यह संभव हुआ है। हम सब मिलकर कांग्रेस के विचार और मूल्यों को जन तक पहुंचाने के लिए काम करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed