फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand CM wants to meet with PM modi.

इस कांग्रेसी CM से मिलने में PM मोदी कर रहे 'परहेज'

Fri, 11 Sep 2015 01:10 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 11 Sep 2015 01:10 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand CM wants to meet with PM modi.

उत्तराखंड के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय का कहना है कि प्रधानमंत्री प्रधानमंत्री प्रदेश के मुख्यमंत्री हरीश रावत को मिलने का समय नहीं दे रहे हैं।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शुक्रवार को उत्तराखंड के दौरे पर कांग्रेस की भी निगाह है। उधर, खुद मुख्यमंत्री हरीश रावत प्रोटोकॉल की परवाह किए बिना गुरुवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री कार्यालय में अधिकारियों की बैठक में शामिल हुए।
विज्ञापन


अब मुख्यमंत्री की ओर से प्रधानमंत्री का स्वागत भी उत्तराखंड यात्रा के दौरान करने की तैयारी है। लेकिन प्रदेश के मुद्दों पर बातचीत के लिए प्रधानमंत्री समय देंगे इसकी उम्मीद कम ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय योजनाओं, विशेष सहायता और अन्य कई मदों में केंद्रीय स्तर से हुई कटौती को प्रदेश सरकार मुद्दा बनाती रही है। इसे केंद्र की भाजपा सरकार का विरोध भी प्रदेश का विपक्ष मानता रहा है।

अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को निजी यात्रा पर ऋषिकेश पहुंच रहे हैं तो प्रोटोकॉल की परवाह किए बिना ही मुख्यमंत्री हरीश रावत ऋषिकेश में उनसे मिलने की तैयारी कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री की यह निजी यात्रा में मिलने को तैयार हैं CM

uttarakhand CM wants to meet with PM modi.

कहा जा रहा है कि प्रधानमंत्री की यह निजी यात्रा है और इसमें मुख्यमंत्री का उपस्थित रहना जरूरी नहीं है। लेकिन प्रधानमंत्री को मिलने के लिए रावत यह जहमत उठाने को भी तैयार हैं। ठीक इसी तरह का संकेत मुख्यमंत्री हरीश रावत ने गुरुवार को दिल्ली में भी दिया।

प्रदेश के मुख्य सचिव राकेश शर्मा सहित अन्य अधिकारियों ने प्रधानमंत्री कार्यालय में प्रदेश की जरूरतों को सामने रखा। इस बैठक में मुख्यमंत्री हरीश रावत खुद भी मौजूद रहे। रावत ने अपनी तरफ से कोई टिप्पणी नहीं की, लेकिन कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय बहुत हद तक प्रदेश सरकार की नाराजगी को जाहिर कर गए।

कांग्रेस भवन में मीडिया से मुखातिब किशोर ने कहा कि प्रधानमंत्री से मिलने का समय मिला तो राज्य हित के मुद्दों को प्रधानमंत्री के सामने रखा जाएगा। किशोर ने कहा कि मोदी के प्रधानमंत्री बनने पर मुख्यमंत्री हरीश रावत ने उनसे शिष्टाचार भेंट कर बधाई दी थी।

इसके बाद से अभी तक एक बार भी प्रधानमंत्री की ओर से मुख्यमंत्री को मिलने का समय नहीं दिया गया, जबकि मुख्यमंत्री कई बार आग्रह कर चुके हैं। कांग्रेस शासित राज्य होने पर प्रधानमंत्री को इस तरह से राज्य की उपेक्षा नहीं करनी चाहिए।

- राज्य हित के लिए मैं कहीं भी जा सकता हूं और किसी से भी मिल सकता हूं। प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य से जुड़े मसलों पर महत्वपूर्ण बातचीत थी। इसलिए शामिल होना उचित समझा।
- हरीश रावत, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed