{"_id":"89cb0fdf4578535b5cb0c83ad1a8706c","slug":"uttarakhand-cm-vijay-bahuguna-resign","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहुगुणा के इस्तीफे को लेकर रही गहमागहमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहुगुणा के इस्तीफे को लेकर रही गहमागहमी
अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 30 Jan 2014 08:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड की मीडिया में दिनभर सीएम विजय बहुगुणा के इस्तीफे देने की खबरों ने सुर्खियों में जगह बनाए रखी।
विज्ञापन
पढ़ें, पीएम की 'शरण' में उत्तराखंड के सीएम
हालांकि आधिकारिक रूप से इस खबर की अब तक पुष्टि नहीं हो पाई। लेकिन कांग्रेस के सूत्रों ने इस खबर की पुष्टि की है। उत्तराखंड में पिछले कई दिनों से लगातार नेतृत्व परिवर्तन की अटकलें चल रही थीं।
विज्ञापन
पढ़ें, उत्तराखंड को 14 साल में मिले 7 मुख्यमंत्री
विज्ञापन
बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की अध्यक्षता में वरिष्ठ नेताओं के साथ हुई मीटिंग के बाद से ही उत्तराखंड के मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा की विदाई तय हो गई थी।
पर्यवेक्षक आएंगे दून
इससे पहले केंद्रीय गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे और स्वास्थ्य मंत्री गुलाम नबी आजाद को जल्द ही पर्यवेक्षक के तौर पर देहरादून भेजने की बात आ रही थी। आजाद के नाम पर चूंकि हरीश रावत खेमे को आपत्ति है, ऐसे में पर्यवेक्षक के तौर पर पार्टी महासचिव जनार्दन द्विवेदी का नाम भी सामने आ रहा है।
सोनिया गांधी के साथ प्रदेश प्रभारी और महासचिव अंबिका सोनी, गुलाम नबी आजाद, जनार्दन द्विवेदी, अहमद पटेल ने बैठक कर उत्तराखंड की राजनीतिक उठापटक पर गंभीर मंत्रणा की थी।
पढ़ें, राहुल की चली तो इंदिरा बनेंगी सीएम
मुख्यमंत्री के साथ राजनीतिक और सामाजिक समीकरण के लिहाज से प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष भी बदला जाएगा। उत्तराखंड में नेतृत्व परिवर्तन से जुड़े सवाल पर कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भी माना था कि इस मुद्दे पर हाईकमान के यहां बैठक हुई है।
बहरहाल, मुख्यमंत्री पद की दौड़ में हरीश रावत सबसे आगे माने जा रहे हैं लेकिन इंदिरा हृदयेश, प्रीतम सिंह, हरक सिंह रावत का नाम भी चल रहा है। अब देखना ये है कि उत्तराखंड का नया सीएम कौन होगा।