फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand cm trivendra took action on tweet

श्वेता के ट्वीट पर उत्तराखंड CM ने लिया एक्शन, फंसे हुड़दंगी छात्र

Wed, 29 Mar 2017 12:46 PM IST
आफताब अजमत/ अमर उजाला, देहरादून
आफताब अजमत/ अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 29 Mar 2017 12:46 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand cm trivendra took action on tweet
twitter

मुंबई से आई श्वेता माशीवाल के एक ट्वीट ने डीएवी कालेज के उत्पाती व दबंग छात्रों के पसीने छुड़ा दिए। डीएवी के छात्रों ने देर रात एक गेस्ट हाउस में तोड़फोड़ की।

विज्ञापन


गेस्ट हाउस में मौजूद मुंबई से आई श्वेता माशीवाल ने तोड़फोड़ की तस्वीरें ट्वीटर पर सीएम त्रिवेंद्र रावत को भेज दी। सीएम के निर्देश पर पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन


दिनभर डीएवी के आरोपी छात्र नेता पुलिस से बचकर इधर-उधर दौड़ते रहे। देर रात पुलिस ने छात्र संघ के महासचिव कपिल शर्मा को गिरफ्तार कर लिया।

डीएवी के छात्रों ने गेस्ट हाउस में की तोड़फोड़

uttarakhand cm trivendra took action on tweet
twitter

सोमवार देर रात डीएवी के छात्रों ने क्रॉस रोड के पास स्थित एक गेस्ट हाउस में जमकर तोड़फोड़ की। यहां लगे शीशे तोड़ दिए। गेस्ट हाउस में रुके लोग भी घबरा गए।

इस बीच मुंबई से आई श्वेता ने एक तस्वीर सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को ट्वीट कर दी। अपने ट्वीट में श्वेता ने लिखा, देहरादून के गेस्ट हाउस के हाल। डीएवी छात्रों ने की तोड़फोड़।

श्वेता ने लिखा पुलिस डिटेल ले चुकी है। क्या हमारे जैसे गेस्ट के लिए सेफ है? ट्वीट पर सीएम त्रिवेंद्र रावत ने तुरंत पुलिस को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
 

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें निकली

uttarakhand cm trivendra took action on tweet
CM त्रिवेंद्र सिंह रावत - फोटो : AmarUjala

पुलिस ने प्राथमिक जांच में डीएवी के छात्रसंघ महासचिव कपिल शर्मा सहित आठ छात्रों को पहचानकर मुकदमा दर्ज कर लिया। इस पर सीएम त्रिवेंद्र रावत ने श्वेता को रिप्लाई किया कि ‘किसी भी तरह की हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें निकल चुकी हैं’।

इसके बाद श्वेता ने सीएम त्रिवेंद्र रावत का आभार जताते हुए कहा कि अब वह यहां आराम से रुक सकती हैं। गौरतलब है कि इससे पहले नेहरू कालोनी निवासी चंदू फरस्वाण ने सीएम को ट्वीट कर अपनी बहन के साथ हुई दुर्घटना की जानकारी दी थी। इस पर बेहद धीमी कार्रवाई हुई थी। इंस्पेक्टर यशपाल बिष्ट का कहना है कि क पिल की गिरफ्तारी के बाद उसके साथियों की तलाश में दबिश चल रही है।

छात्र को मारपीट कर किया घायल
डीएवी कालेज परिसर में कहासुनी में एक छात्र को मारपीट कर घायल कर दिया गया। इस मामले में पांच छात्रों के खिलाफ डालनवाला में मुकदमा दर्ज कराया गया है। नया गांव पेलियो निवासी मंयक कंडारी ने बताया कि मामूली विवाद में पांच छात्रों ने उसे मारपीट कर जख्मी कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed