{"_id":"5d5ab2038ebc3e89ce799e8b","slug":"uttarakhand-cm-trivendra-singh-rawat-meet-amit-shah-for-help-from-disaster","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड में आपदा को लेकर अमित शाह से मिले सीएम त्रिवेंद्र, 175 करोड़ के नुकसान की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड में आपदा को लेकर अमित शाह से मिले सीएम त्रिवेंद्र, 175 करोड़ के नुकसान की दी जानकारी
Mon, 19 Aug 2019 07:58 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 19 Aug 2019 07:58 PM IST
विज्ञापन
अमित शाह से मिले सीएम त्रिवेंद्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में अतिवृष्टि से हुई जानमाल की हानि को लेकर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से नई दिल्ली में मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने उत्तरकाशी जनपद में हुए नुकसान से भी गृहमंत्री को अवगत करवाया।
विज्ञापन
उन्हें बताया कि मानसून सीजन में प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में आई आपदा से अब तक 32 से अधिक लोगों की मौत और 175 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। उत्तरकाशी जनपद में रविवार को अतिवृष्टि से कई क्षेत्रों में जानमाल का भारी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
सरकार ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे राहत एवं बचाव कार्य की निगरानी के लिए दो मंत्रियों के साथ अधिकारियों को मौके पर भेजा है। इस बीच मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र स्वयं दिल्ली पहुंच गए है। सोमवार को उन्होंने नई दिल्ली के नार्थ ब्लॉक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भेंट की। सीएम ने उन्हें उत्तराखंड में अतिवृष्टि से हुए नुकसान की जानकारी दी।
विज्ञापन
आपदाग्रस्त स्थानों पर संचालित बचाव व राहत कार्यों की वस्तुस्थिति से भी गृहमंत्री को अवगत कराया। केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने प्रदेश में आपदा की स्थिति पर विस्तृत रिपोर्ट मांगने के साथ ही केंद्र से हर प्रकार का सहयोग देने को आश्वस्त किया है।