फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand cm trivendra singh rawat big statement on rohingya

चुन-चुन कर करेंगे रोहिंग्या को बाहर, सीएम त्रिवेंद्र रावत का बड़ा एलान

Fri, 14 Sep 2018 04:48 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 14 Sep 2018 04:48 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand cm trivendra singh rawat big statement on rohingya
trivendra singh rawat

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश में घुसपैठ को सहन नहीं किया जाएगा। चाहे कोई बांग्लादेशी हो या रोहिंग्या मुसलमान, उन्हें तलाश करके सीमाओं से बाहर किया जाएगा। मुख्यमंत्री प्रदेश भाजपा कार्यालय में मीडियाकर्मियों से बातचीत कर रहे थे। 

विज्ञापन


उन्होंने रुड़की में 400 संदिग्ध घुसपैठियों की जानकारी के सवाल पर सरकार का इरादा जाहिर किया कि घुसपैठ को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उत्तराखंड सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण और संवेदनशील है। यह सरकार ही नहीं प्रदेश की जनता भी समझती है। जनता से अपेक्षा है कि उन्हें कोई संदिग्ध व्यक्ति लगता है तो वे इस बारे में सरकार को सूचित करें। उन्होंने कहा कि यह सूचना सीएम एप पर भी दी जा सकती है। घुसपैठ की सूचना सही पाए जाने पर सरकार एक-एक को चुन-चुन कर बाहर खदेड़ेगी। 

विज्ञापन

आरएसएस की बैठक में भी गरमाया था मामला

uttarakhand cm trivendra singh rawat big statement on rohingya
RSS

प्रदेश में बांग्लादेशियों की घुसपैठ को लेकर भाजपा और आरएसएस काफी सजग हैं। कुछ दिन पूर्व सरकार, संगठन और आरएसएस की समन्वय बैठक में बांग्लादेशियों और रोहिंग्याओं की घुसपैठ का मसला गरमाया था। संघ ने सरकार से अपेक्षा की थी कि वह घुसपैठ को रोकने के साथ राज्य में घुसपैठियों की पहचान कर उन्हें बाहर खदेड़ने का काम करेगी।

चीनी घुसपैठ से किया इंकार
चमोली जनपद में बाड़ाहोती सीमा पर चीनियों की घुसपैठ की सूचना से अनभिज्ञता जाहिर की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के पास ऐसी कोई सूचना नहीं है। यह विषय राज्य से अधिक केंद्र से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि यदि ऐसा कुछ है, तो भारत सरकार संज्ञान लेगी। ऐसी खबरें हैं कि 15 अगस्त को भी चीनी सैनिकों ने भारत की सीमा में प्रवेश किया। इस दिन उन्हें भी चमोली जनपद के बाड़ाहोती क्षेत्र के एक गांव में झंडारोहण के लिए जाना था। लेकिन मौसम खराब होने की वजह से वे वहां नहीं जा सके थे।

चैंपियन ने उठाया था मामला
भाजपा विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन ने सबसे पहले हरिद्वार जनपद में रोहिंग्या मुसलमानों की घुसपैठ का मामला उठाया था। चैंपियन का कहना था कि जिले में रोहिंग्या मुसलमानों की घुसपैठ होने की आशंका है और पुलिस को इसकी जांच करनी चाहिए। उन्होंने प्रमुख सचिव गृह आनंद बर्द्धन से मुलाकात कर इसकी सूचना दी थी। उनकी सूचना पर खुफिया एजेंसियां सक्रिय हो गई थी। बुधवार को अमर उजाला ने हरिद्वार जिले में 400 संदिग्धों के खुफिया विभाग के राडार पर होने का खुलासा किया। जांच में विभाग ने संदिग्धों की सूची तैयार की है, जो लक्सर, मंगलौर, ज्वालापुर, भगवानपुर व हरिद्वार समेत कई इलाकों में रह रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed