फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami suffers hairline fracture in hand while playing friendly match in Dehradun

टीम जीती हाथ फ्रैक्चर करवा बैठे सीएम धामी: क्रिकेट खेलते वक्त हुए थे चोटिल, एक्सरे के बाद चढ़ा प्लास्टर

Wed, 22 Dec 2021 01:09 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 22 Dec 2021 01:09 PM IST
सार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की कप्तानी पारी की बदौलत मुख्यमंत्री इलेवन ने भाजयुमो इलेवन को चार रन से हरा दिया था। अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी के मैदान में मुख्यमंत्री इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित सात ओवर में दो विकेट खोकर 49 रन बनाए।

विज्ञापन
Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami suffers hairline fracture in hand while playing friendly match in Dehradun
सीएम पुष्कर धामी के हाथ में चढ़ा प्लास्टर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की शानदार पारी की बदौलत उनकी टीम मुख्यमंत्री-11 ने तो मंगलवार को भाजयुमो-11 को परास्त कर दिया लेकिन सीएम धामी अपना हाथ फ्रैक्चर करवा बैठे। दरअसल क्रिकेट मैच के दौरान सीएम चोटिल हो गए थे जिससे उनके हाथ में सूजन आ गई थी।

विज्ञापन


सूजन के बाद चिकित्सकों ने मुख्यमंत्री को एक्सरे की सलाह दी थी। डॉक्टरों की सलाह पर सीएम ने आज सुबह दून मेडिकल कॉलेज पहुंच एक्सरे कराया जिसमें उनकी कलाई में हेयर लाइन फ्रैक्चर निकला। इसके बाद डॉक्टरों ने उनके हाथ पर प्लास्टर चढ़ा दिया है। 
विज्ञापन


सीएम की नाबाद कप्तानी पारी की बदौलत जीती मुख्यमंत्री-11
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की कप्तानी पारी की बदौलत मुख्यमंत्री इलेवन ने भाजयुमो इलेवन को चार रन से हरा दिया। अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी के मैदान में मुख्यमंत्री इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित सात ओवर में दो विकेट खोकर 49 रन बनाए। कप्तान धामी ने नाबाद 14 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए तेजस्वी सूर्या की कप्तानी वाली भाजयुमो इलेवन की टीम एक विकेट खोकर 45 रन ही बना सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि इस तरह के खेलों से आपसी भाईचारा बढ़ता है। इस तरह के आयोजनों का उद्देश्य सामाजिक व राजनीतिक जीवन में भाईचारे को बढ़ाना होता है। आज दोनों टीमों के बीच क्रिकेट का मैत्री मैच खेला गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा लक्ष्य उत्तराखण्ड का सतत विकास करना और अंतिम पंक्ति तक के लोगों तक पहुंचना है। राज्य में खेलों को बढ़ावा देने के नई खेल नीति लाई गई है।


इसमें खिलाड़ियों को हर प्रकार की सुविधाएं प्रदान करने का प्रयास किया गया है। युवाओं को आगे लाने के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने रणजी और भारतीय टीम में खेलने वाले उत्तराखण्ड के खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, विधायक खजानदास, सहदेव सिंह पुण्डीर, देशराज कर्णवाल, भाजयुमो के पदाधिकारी व सीएम कार्यालय के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed