फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Cm Pushkar singh Dhami Delhi Visit met PM Modi and Jyotiraditya Scindia

Cm Dhami Delhi Visit: सीएम धामी ने पीएम मोदी से की मुलाकात, चारधाम यात्रा समेत कई मुद्दों पर की चर्चा

Mon, 01 May 2023 02:07 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 01 May 2023 02:07 PM IST
सार

सीएम धामी आज वे राज्य में हवाई सेवाओं के विस्तार को लेकर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से भी मुलाकात करेंगे।

विज्ञापन
Uttarakhand Cm Pushkar singh Dhami Delhi Visit met PM Modi and Jyotiraditya Scindia
सीएम धामी ने की पीएम मोदी से मुलाकात - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज दिल्ली में हैं। उन्होंने दोपहर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में विकास कार्यों और चारधाम यात्रा के बारे में पीएम को जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को केदारनाथ और बदरीनाथ धाम का प्रसाद, गंगा तुलसी, गंगोत्री यमुनोत्री,  अलकनंदा और मंदाकिनी के गंगाजल के साथ रुद्राक्ष की माला भेंट की। बैठक करीब डेढ़ घंटा चली। मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं के बारे में अवगत कराते हुए कहा कि रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने आ रहे हैं। जोशीमठ में केंद्र सरकार के सहयोग से राहत कार्य किए जा रहे हैं। वहां स्थिति सामान्य है। प्रधानंमत्री ने जोशीमठ के संदर्भ में केंद्र सरकार से हर संभव सहयोग के प्रति आश्वस्त किया। सीएम ने पीएम मोदी से अक्तूबर-नवंबर  में राज्य में प्रस्तावित इन्वेस्टर समिट के उद्घाटन के लिए समय दिए जाने का अनुरोध किया।

विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से करेंगे मुलाकात

सीएम धामी रविवार शाम सड़क मार्ग से दिल्ली रवाना हुए थे। आज वे राज्य में हवाई सेवाओं के विस्तार को लेकर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से वह मुलाकात करेंगे। उनकी मुलाकात का समय तय है। इसमें राज्य में जौलीग्रांट और पंतनगर एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनाने, पिथौरागढ़, चिन्यालीसौड़, गौचर के लिए हवाई सेवा शुरू करने के साथ अन्य हवाई सेवाओं के विस्तार पर चर्चा करेंगे। 

विज्ञापन


Uniform Civil Code: सीएम धामी बोले- जून तक तैयार होगा यूसीसी का ड्राफ्ट, तेजी से हो रहा काम

विज्ञापन
विज्ञापन

दायित्वों का बंटवारे को लेकर भी हो सकती है चर्चा

सूत्रों के मुताबिक प्रदेश में मंत्रियों के चार पद खाली हैं। इसके अलावा दायित्वों का बंटवारा नहीं हुआ है। इसे लेकर मुख्यमंत्री संगठन के शीर्ष नेताओं के साथ अन्य केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर मार्गदर्शन ले सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed