{"_id":"5a72df0a4f1c1ba4268b7cdc","slug":"uttarakhand-cm-praised-budget-2018","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड सीएम ने बेहतरीन बजट के लिए PM मोदी और वित्त मंत्री को दी बधाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड सीएम ने बेहतरीन बजट के लिए PM मोदी और वित्त मंत्री को दी बधाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 01 Feb 2018 03:04 PM IST
विज्ञापन
trivendra singh rawat
- फोटो : file photo
वित्त मंत्री अरुण जेटली द्वारा लोकसभा में पेश किए गए बजट पर सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सरकार ने बहुत ही बेहतरीन बजट देश को दिया है। यह बजट आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्ग को सीधा-सीधा लाभ पहुंचाने वाला है। सबको स्वास्थ का अधिकार है। राज्य और केंद्र की सोच एक है। भारत सरकार ने 10 करोड़ परिवारों को स्वास्थ्य का बीमा दिया है।
विज्ञापन
यह बजट गांव, स्वास्थ्य और किसान से संबधित बजट है। आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्ति के लिए लाभ लाभदायक है। क्लस्टर बेस बजट है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में बीमा देने की राज्य ने बात कही थी, केंद्र ने 50 करोड़ लोगों को ये सौगात दी है।
विज्ञापन
तीन लोकसभाओं में एक मेडिकल कॉलेज बनाने का दावा किया गया है। इससे स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर होंगी। राज्य के लिए रेल की उम्मीद पर सीएम ने कहा कि सरकार केंद्र के बजट में रेल की घोषणा क्यों करे। रेल मंत्रालय कभी भी ये काम कर सकता है। कहा कि ईपीएफ का फैसला भी कर्मचारियों के हित में है। वहीं भारत माला योजना में राज्य के लिए 13 हजार करोड़ की सड़कें स्वीकृत हैं।