{"_id":"68f1126ff23c1dfcfc04d3c6","slug":"uttarakhand-cm-order-to-cbcid-investigate-for-wrong-appointment-and-financial-irregularities-in-private-school-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: सीएम के निर्देश; अशासकीय स्कूलों में गलत नियुक्ति और वित्तीय अनियमितता की होगी सीबीसीआईडी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: सीएम के निर्देश; अशासकीय स्कूलों में गलत नियुक्ति और वित्तीय अनियमितता की होगी सीबीसीआईडी जांच
Thu, 16 Oct 2025 09:16 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 16 Oct 2025 09:16 PM IST
सार
पौड़ी गढ़वाल जिले के पयासू गांव निवासी राजेश सिंह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से जिले के अशासकीय सहायता प्राप्त स्कूलों में भ्रष्टाचार की सीबीसीआईडी से जांच कराए जाने की मांग की थी।
विज्ञापन
सीएम धामी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पौड़ी के अशासकीय स्कूलों में गलत नियुक्ति और वित्तीय अनियमितता मामले की सीबीसीआईडी जांच होगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस संबंध में गृह सचिव को निर्देश दिए हैं। आरोप है कि फर्जी जाति प्रमाण पत्र के आधार पर नियुक्ति की गई।
विज्ञापन
पौड़ी गढ़वाल जिले के पयासू गांव निवासी राजेश सिंह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से जिले के अशासकीय सहायता प्राप्त स्कूलों में भ्रष्टाचार की सीबीसीआईडी से जांच कराए जाने की मांग की थी। आरोप लगाया कि स्कूल में करोड़ों का भ्रष्टाचार किया गया। पूर्व स्कूल प्रबंधक ने विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों से नियम विरुद्ध काम करवाया। शिकायती पत्र में शासन के एक उप सचिव की भूमिका पर भी सवाल खड़े किए गए हैं।
विज्ञापन
Chamoli News: मवेशियों के लिए घास लेने गए दंपती पर भालू ने किया हमला, पति की मौत, पत्नी एम्स रेफर
विज्ञापन
पत्र में कहा गया कि प्रकरण की पूर्व में तत्कालीन शिक्षा निदेशक सीमा जौनसारी, महावीर सिंह बिष्ट और शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी विरेंद्र सिंह रावत ने जांच की थी। जिसमें इंटर काॅलेज जखेटी के पूर्व प्रबंधक के खिलाफ आरोपों की पुष्टि हुई, लेकिन शासन में अधिकारियों ने जांच को दबा दिया।
शिकायती पत्र में कहा गया कि पौड़ी के अशासकीय इंटर काॅलेज जखेटी और इंटर काॅलेज डांगीधार में लिपिक के पद पर गलत नियुक्ति व वित्तीय अनियमितता, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोटागढ़ में फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर शिक्षिका की नियुक्ति और इंटर काॅलेज गढ़कोट माण्डलू में गलत नियुक्ति की सीबीसीआईडी से जांच की जाए।