फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand cm harish rawat

मोदी को पत्र लिखने से 'शक' के घेरे में आए कांग्रेसी CM

Sat, 05 Jul 2014 04:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 05 Jul 2014 04:46 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand cm harish rawat

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखने के कारण एक कांग्रेसी मुख्यमंत्री अपने ही लोगों के बीच शक से घिर गए हैं।

विज्ञापन


उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कुछ दिन पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा था। जिससे उत्तराखंड कांग्रेस में हलचल मची हुई है।

सभी राजनीतिज्ञ इसे हरीश रावत की राजनीति मान रहे हैं। लेकिन दूसरी ओर हरीश रावत ने कहा है कि वह राज्य के विकास के लिए ऐसा कर रहे हैं।

पत्र को राजनीति से जोड़े जाने पर आश्चर्य

uttarakhand cm harish rawat

मुख्यमंत्री हरीश रावत ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लिखे उनके पत्र को राजनीति से जोड़े जाने पर आश्चर्य व्यक्त करते हुए इसे अन्याय बताया है।

एक बयान में उनका कहना है कि उत्तराखंड की सामरिक स्थिति को देखते हुए यहां की परियोजनाएं राष्ट्रीय महत्व की हैं।

राज्य की सामरिक व पर्यावरण संबंधी संवेदनशीलता के दृष्टिगत ही विभिन्न परियोजनाओं को राष्ट्रीय परियोजना के रूप में लिये जाने के लिए उन्होंने अपने पत्र में प्रधानमंत्री से अनुरोध किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तराखंड की परियोजनाओं के लिए मोदी को लिखा पत्र

uttarakhand cm harish rawat

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने सांसद व केन्द्रीय मंत्री रहते हुए ऋषिकेश-कर्णप्रयाग, टनकपुर-बागेश्वर, ऋषिकेश-डोईवाला डायरेक्ट लेन, रेल परियोजनाओं को यूपीए सरकार के कार्यकाल में राष्ट्रीय योजना के रूप में शामिल कराया था।

जिसके लिए स्वीकृत धन विभागों से न आकर भारत के राजकोष से आना है।

इसी प्रकार टनकपुर जौलजीवी तथा अन्य सड़कों को भी राष्ट्रीय परियोजना के रूप में केन्द्र की तत्कालीन सरकार द्वारा राष्ट्रीय परियोजना के रूप में स्वीकार किया गया है।

विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को है उत्तराखंड से लगाव

uttarakhand cm harish rawat

मुख्यमंत्री ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उत्तराखण्ड राज्य के प्रति भावनात्मक लगाव से उत्साहित होकर ही उन्होंने प्रधानमंत्री को सहयोग के लिए पत्र लिखकर अनुरोध किया है।

आशा ही नहीं बल्कि पूर्ण विश्वास है कि राज्य के पर्वतीय व सीमांत क्षेत्रों से पलायन रोकने व राष्ट्रीय सुरक्षा की दृष्टि से राज्य की महत्वपूर्ण सामरिक को देखते हुए केंद्र सरकार से हरसम्भव सहयोग मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed