{"_id":"b3a58f60f7d4fabe7aa9703459371821","slug":"uttarakhand-cm-empty-hand-on-mla-fund-proposals-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक निधि के प्रस्तावों पर CM रावत का हाथ तंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक निधि के प्रस्तावों पर CM रावत का हाथ तंग
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 28 Dec 2015 01:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री हरीश रावत ही नहीं प्रदेश के तीन मंत्री ऐसे हैं जिन्होंने आधा साल बीतने के बाद भी विधायक निधि का एक भी प्रस्ताव नहीं भेजा है। मुख्यमंत्री हरीश रावत का तो साफ कहना है कि अभी समय है।
विज्ञापन
प्रदेश में विधायक निधि दो करोड़ की है। हाल ही में हुई समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री हरीश रावत ने विधायकों को निधि के तहत अधिक से अधिक प्रस्ताव जल्द बनाने को भी कहा था। दूसरी तरफ, हर बार सदन में विधायकों की ओर से विधायक निधि को बढ़ाने की मांग भी होती रही है।
विज्ञापन
दो करोड़ रुपए भी इन्हें कम लगते हैं। इनका कहना होता है कि क्षेत्र में लोगों की मांग विधायक निधि के प्रस्तावों को लेकर भी होती है। हद तो यह है कि खुद मुख्यमंत्री हरीश रावत की विधायक निधि से अभी तक एक भी प्रस्ताव नहीं है। पूछे जाने पर मुख्यमंत्री का कहना था कि अभी समय है।
विज्ञापन
पिछले वित्तीय वर्ष में उनकी विधायक निधि का पूरा उपयोग हुआ। इस खर्च का ब्यौरा भी लिया जा सकता है। दूसरी ओर मुख्यमंत्री के साथ ही प्रदेश के तीन मंत्री और हैं जिनकी विधायक निधि का अभी तक कोई प्रस्ताव नहीं है।
इनमें प्रदेश में नंबर टू मानी जा रहीं वित्त मंत्री इंदिरा हृद्येश भी शामिल हैं। गृह मंत्री प्रीतम सिंह का भी नवंबर माह के अंत तक एक भी प्रस्ताव नही है। यही हाल शिक्षा मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी का भी है।