{"_id":"692bfd56c231fb50230dfaa5","slug":"uttarakhand-cm-dhami-s-big-gift-to-farmers-sugarcane-price-increased-by-rs-30-per-quintal-2025-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: किसानों को सीएम धामी की बड़ी सौगात...गन्ना मूल्य में 30 रुपये प्रति क्विंटल की हुई बढ़ोतरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: किसानों को सीएम धामी की बड़ी सौगात...गन्ना मूल्य में 30 रुपये प्रति क्विंटल की हुई बढ़ोतरी
Sun, 30 Nov 2025 01:49 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 30 Nov 2025 01:49 PM IST
सार
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य किसानों के आर्थिक सशक्तीकरण को गति देना और यह सुनिश्चित करना है कि गन्ना किसानों को उनकी उपज का पूर्ण और उचित मूल्य समय पर मिले।
विज्ञापन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के गन्ना किसानों को बड़ी सौगात दी है। सरकार ने गन्ने के मूल्य में 30 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की है। अब अगैती प्रजाति के गन्ने का मूल्य 405 रुपये प्रति क्विंटल होगा जबकि सामान्य प्रजाति के लिए यह दर 395 रुपये प्रति क्विंटल तय की गई है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य किसानों के आर्थिक सशक्तीकरण को गति देना और यह सुनिश्चित करना है कि गन्ना किसानों को उनकी उपज का पूर्ण और उचित मूल्य समय पर मिले। इसी उद्देश्य के तहत वर्ष 2024–25 की तुलना में इस साल गन्ना मूल्य में उल्लेखनीय बढ़ोतरी की गई है। पिछले पेराई सत्र 2024–25 में अगैती प्रजाति का राज्य परामर्शित मूल्य 375 रुपये प्रति क्विंटल एवं सामान्य प्रजाति का मूल्य 365 रुपये प्रति क्विंटल था। मुख्यमंत्री ने कहा कि मूल्य निर्धारण की संपूर्ण प्रक्रिया में सहकारी, सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्र की चीनी मिलों, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग, किसान संगठनों एवं संबंधित हितधारकों के साथ विस्तृत विमर्श किया गया।
विज्ञापन
Uttarakhand Earthquake: चमोली के कई इलाकों में भूकंप के झटकों से दहशत, घरों से बाहर दौड़ पड़े लोग
विज्ञापन
इसके साथ ही केेंद्र सरकार ने निर्धारित एफआरपी, उत्तर प्रदेश में प्रभावी गन्ना मूल्य, राज्य की भौगोलिक एवं कृषि परिस्थितियों का समुचित विश्लेषण कर निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा, राज्य सरकार प्रत्येक निर्णय में किसान हित को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है।
गन्ना किसानों की आय बढ़ाना, उनकी उपज का उचित सम्मान सुनिश्चित करना, उन्हें सुविधाजनक, पारदर्शी और समयबद्ध भुगतान उपलब्ध कराना राज्य सरकार का दायित्व है। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि क्रय केंद्रों पर किसी तरह की असुविधा न हो और भुगतान बिना देरी के सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि पेराई सत्र 2025–26 के लिए घोषित मूल्य न केवल गन्ना किसानों को राहत देगा, बल्कि राज्य की कृषि अर्थव्यवस्था को भी मजबूती प्रदान करेगा। राज्य में करीब तीन लाख गन्ना किसान हैं। इसमें से एक लाख तीस हजार किसान चीनी मिलों की गन्ने की आपूर्ति करते हैं।