फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand CM Dhami reached Delhi discussions of cabinet reshuffle are Discussed

Uttarakhand: सीएम धामी दिल्ली पहुंचे, कैबिनेट में फेरबदल की चर्चाओं का बाजार गर्म, कई MLA के भी जाने की सूचना

Tue, 18 Mar 2025 10:01 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 18 Mar 2025 10:01 PM IST
सार

Uttarakhand News:प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे के बाद धामी मंत्रिमंडल में खाली हो गईं कुर्सियों पर पार्टी के कई वरिष्ठ विधायकों की निगाह है।

विज्ञापन
Uttarakhand CM Dhami reached Delhi discussions of cabinet reshuffle are Discussed
सीएम धामी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तराखंड मंत्रिमंडल में जल्द फेरबदल की चर्चाओं के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को नई दिल्ली पहुंच गए। पार्टी के कुछ और विधायकों के भी दिल्ली पहुंचने की सूचना है। सीएम के दिल्ली पहुंचने के साथ ही देहरादून में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। कयास लगाए जा रहे हैं कि मुख्यमंत्री दिल्ली में भाजपा के केंद्रीय नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं। सत्ता के गलियारों में इस महीने के आखिर तक कैबिनेट में फेरबदल होने की संभावनाएं जताई जा रही हैं।

विज्ञापन


प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे के बाद धामी मंत्रिमंडल में खाली हो गईं कुर्सियों पर पार्टी के कई वरिष्ठ विधायकों की निगाह है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और केदारनाथ की विधायक आशा नौटियाल नई दिल्ली में हैं। सूत्रों के मुताबिक, कुछ और विधायक दिल्ली पहुंच सकते हैं।
विज्ञापन


Dhami Cabinet: मंत्री की कुर्सी खाली होते ही तैरने लगे कई नाम, पांच नेताओं में से चमक सकती है किसी की किस्मत

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सीएम कार्यालय से जुड़े सूत्रों का कहना है कि सीएम मंगलवार रात एक केंद्रीय मंत्री के बेटे की शादी के प्रीतिभोज में शामिल होने के लिए दिल्ली गए हैं। इसमें राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) के भी शामिल होने की संभावना है।

मुख्यमंत्री का बुधवार का कार्यक्रम अभी तय नहीं हुआ है, लेकिन यदि वह दिल्ली में रुके तो केंद्रीय नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं। इन मुलाकातों में वह राज्य में मंत्रिमंडल विस्तार या फेरबदल तथा दायित्वों के आवंटन पर मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed