फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Dhami Cabinet As soon as minister chair becomes vacant many names start Discussion

Dhami Cabinet: मंत्री की कुर्सी खाली होते ही तैरने लगे कई नाम, पांच नेताओं में से चमक सकती है किसी की किस्मत

Tue, 18 Mar 2025 04:00 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 18 Mar 2025 04:00 AM IST
सार

Uttarakhand News: भाजपा केंद्रीय नेतृत्व और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अनुभव को महत्व दिया तो पांच ऐसे वरिष्ठ विधायकों में से किसी की किस्मत चमक सकती है, जो पूर्व कैबिनेट मंत्री रहे हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand Dhami Cabinet As soon as minister chair becomes vacant many names start Discussion
सीएम धामी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी(फाइल फोटो)

विस्तार

धामी मंत्रिमंडल में एक और कुर्सी खाली होने के साथ ही नए मंत्रियों को लेकर कई नामों की चर्चा शुरू हो गई है। भाजपा केंद्रीय नेतृत्व और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अनुभव को महत्व दिया तो पांच ऐसे वरिष्ठ विधायकों में से किसी की किस्मत चमक सकती है, जो पूर्व कैबिनेट मंत्री रहे हैं।

विज्ञापन


इनमें त्रिवेंद्र सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे मदन कौशिक का नाम सबसे ज्यादा चर्चाओं में है। मंत्री पद से इस्तीफा देने वाले प्रेमचंद अग्रवाल हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। कौशिक भी इसी संसदीय क्षेत्र से हैं और वरिष्ठ विधायकों में शामिल हैं। पूर्व कैबिनेट मंत्रियों में दूसरा नाम खजानदास का है। अनुसूचित जाति वर्ग के खजान दास भी पूर्व भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। तीसरे पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडेय हैं, जो गदरपुर से विधायक हैं।
विज्ञापन


चौथे पूर्व कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत हैं, जो नैनीताल जिले का प्रतिनिधित्व करते हैं और कालाढुंगी से विधायक हैं। हालांकि अनुभवी भगत की राह में उम्रदराज होने का पेंच माना जा रहा है। पांचवें पूर्व कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल हैं। चुफाल भी भाजपा के सबसे वरिष्ठ विधायकों में से एक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand: प्रेमचंद को मंत्री पद से मुक्त करने की अधिसूचना जारी, सीएम संभालेंगे वित्त समेत अन्य विभाग

वरिष्ठ विधायकों के नामों की भी चर्चा
अनुभवी विधायकों के साथ पार्टी के कई वरिष्ठ विधायकों के नामों की भी खूब चर्चा हो रही है। इनमें से एक नाम वरिष्ठ विधायक मुन्ना सिंह चौहान का है। जब-जब भाजपा की सरकारें बनीं और मुन्ना विधायक रहे तो उन्हें मंत्री बनाए जाने की चर्चाएं हमेशा होती रही हैं। वरिष्ठ विधायकों के तौर पर दूसरा नाम विनोद चमोली का है। हरिद्वार संसदीय क्षेत्र से पार्टी के वरिष्ठ विधायक आदेश चौहान और प्रदीप बतरा के नाम की भी चर्चा है। पार्टी विधायक सहदेव पुंडीर, उमेश शर्मा काऊ, पौड़ी संसदीय क्षेत्र से दिलीप सिंह रावत, भरत सिंह चौधरी और अनिल नौटियाल का नाम भी चर्चाओं में है। पहली बार बने विधायकों में से शिव अरोड़ा का नाम भी सुर्खियों में है।

क्षेत्रीय, जातीय समीकरण बनेगा आधार
भाजपा सूत्रों और राजनीतिक जानकारों का कहना है कि बेशक पार्टी में अनुभवी और खांटी विधायकों की लंबी कतार है, लेकिन किस्मत उसी की चमकेगी जो क्षेत्रीय और जातीय समीकरणों की कसौटी पर खरा उतरेगा। बता दें कि प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे के बाद धामी कैबिनेट में पांच कुर्सियां खाली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed