{"_id":"68c98d80c03a6293040c2e92","slug":"uttarakhand-cm-dhami-celebrated-his-birthday-with-simplicity-veteran-leaders-including-the-prime-minister-wish-2025-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"CM Dhami Birthday: सीएम धामी ने सादगी से मनाया अपना जन्मदिन, प्रधानमंत्री समेत दिग्गज नेताओं ने दी शुभकामनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CM Dhami Birthday: सीएम धामी ने सादगी से मनाया अपना जन्मदिन, प्रधानमंत्री समेत दिग्गज नेताओं ने दी शुभकामनाएं
Tue, 16 Sep 2025 09:49 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 16 Sep 2025 09:49 PM IST
सार
गृहमंत्री अमित शाह ने अपने संदेश में कहा कि मुख्यमंत्री धामी प्रधानमंत्री के नेतृत्व में गरीब कल्याण के साथ देवभूमि की प्रगति के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
सीएम धामी
- फोटो : X@pushkardhami
विस्तार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को 50वां जन्मदिन सादगी से मनाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत दिग्गज नेताओं ने धामी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। सोशल मीडिया एक्स पर धामी टॉप टेन में रहे।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संदेश में कहा कि मुख्यमंत्री धामी चहुंमुखी विकास में अहम भूमिका निभा रहे हैं। गृहमंत्री अमित शाह ने अपने संदेश में कहा कि मुख्यमंत्री धामी प्रधानमंत्री के नेतृत्व में गरीब कल्याण के साथ देवभूमि की प्रगति के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी, धर्मेंद्र प्रधान, मनोहर लाल खट्टर, डॉ. मनसुख मांडविया, राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह(सेनि), उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ, गोवा के सीएम प्रमोद सावंत, राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा, एमपी के सीएम डॉ. मोहन लाल यादव, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
Dehradun Cloudburst: जन्मदिन पर आपदाग्रस्त क्षेत्रों में ग्राउंड जीरो पर डटे सीएम धामी, ऐसे पहुंचे, तस्वीरें
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने मुख्यमंत्री आवास पहुंच कर शुभकामनाएं दीं। कहा, पुष्कर सिंह धामी ने अपने कार्यकाल में प्रदेश के सर्वांगीण विकास, सुशासन और जनकल्याण के लिए जो संकल्प लिया है, वह प्रेरणादायक है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्य सभा सांसद महेंद्र भट्ट ने भी मुख्यमंत्री से भेंट कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। पूर्व सीएम हरीश रावत ने भी धामी को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन