{"_id":"689b4ea3a533d558bc09c9ec","slug":"uttarakhand-cm-dhami-appeals-to-the-people-of-the-state-to-join-the-har-ghar-tiranga-campaign-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Har Ghar Tiranga: सीएम धामी की प्रदेशवासियों से हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ने की अपील, सेल्फी लेकर करें अपलोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Har Ghar Tiranga: सीएम धामी की प्रदेशवासियों से हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ने की अपील, सेल्फी लेकर करें अपलोड
Tue, 12 Aug 2025 10:22 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 12 Aug 2025 10:22 PM IST
सार
सीएम धामी ने कहा कि मैं स्वयं भी इस अभियान का हिस्सा बना हूं और आप समस्त प्रदेशवासियों से अपील करता हूं कि इस स्वतंत्रता दिवस पर अपने घर, कार्यालय व दुकान आदि पर तिरंगे को गर्व से फहराएं।
विज्ञापन
सीएम धामी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों से हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ने की अपील की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस बारे में जानकारी साझा की। उन्होंने लिखा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की प्रेरणा से प्रारंभ हुआ हर घर तिरंगा अभियान गत तीन वर्षों में जन-जन तक पहुंचने वाला राष्ट्रभक्ति का महा अभियान बन चुका है।
विज्ञापन
Kotdwar: पावर कार में आई खराबी, घंटों प्लेटफार्म पर ही खड़ी रही सिद्धबली-जनशताब्दी एक्सप्रेस, यात्री परेशान
विज्ञापन
तिरंगा हमारी स्वतंत्रता, एकता और सांस्कृतिक धरोहर का जीवंत प्रतीक है। मैं स्वयं भी इस अभियान का हिस्सा बना हूं और आप समस्त प्रदेशवासियों से अपील करता हूं कि इस स्वतंत्रता दिवस पर अपने घर, कार्यालय व दुकान आदि पर तिरंगे को गर्व और सम्मान के साथ फहराकर देश की स्वाधीनता के लिए मर मिटने वाले सेनानियों को नमन करें। साथ ही तिरंगे के साथ अपनी फोटो लेकर harghartiranga.com पर जरूर साझा करें।
विज्ञापन