{"_id":"5fe020098ebc3e3e83101fc0","slug":"uttarakhand-cm-birthday-trivendra-singh-rawat-said-i-am-well-take-care-of-yourself","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand CM Birthday: जन्मदिवस पर सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत बोले- मेरा स्वास्थ्य पूरी तरह ठीक, अपना ध्यान रखें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand CM Birthday: जन्मदिवस पर सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत बोले- मेरा स्वास्थ्य पूरी तरह ठीक, अपना ध्यान रखें
Mon, 21 Dec 2020 09:53 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Mon, 21 Dec 2020 09:53 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने जन्मदिवस पर लोगों से अपील की कि वे कोरोना से बचाव के नियमों का पूरी तरह से पालन करें। उन्होंने कहा कि उनका स्वास्थ्य पूरी तरह से ठीक है, लोग अपना ध्यान रखें। ये बात उन्होंने उनके जन्मदिवस पर बालावाला में आयोजित कार्यक्रम के दौरान वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कही।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री शुक्रवार को कोरोना पाजिटिव आ गए थे और अब होम आइसोलेशन में हैं। आवास से ही उन्होंने अपने शुभचिंतकों को संबोधित किया। अपने वर्चुअल संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव में हमने जो वादे किए थे हम उन पर खरे उतरे हैं। प्रदेश में भ्रष्टाचार मिटाने का जो हमने संकल्प लिया था उस पर पूरी ताकत के साथ काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
महिला सशक्तीकरण की दिशा में राज्य सरकार ने उल्लेखनीय प्रयास किए हैं। प्रदेश में महिलाओं की आर्थिकी मजबूत करने के लिए उन्हें स्वरोजगार की दिशा में अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। प्रदेश में कई ग्रोथ सेंटरों में महिलाएं बहुत अच्छा काम कर रही हैं।
विज्ञापन
ग्रोथ सेंटर में बेहतर कार्य करने वाली लोहाघाट की महिलाओं का सीएम ने उदाहरण दिया तो पहाड़ी रसोई के जरिए पचास लोगों को रोजगार देने वाली पूजा तोमर की भी बात कही। वहीं प्रदेश की उर्गम घाटी में संचालित महिला समूह का भी मुख्यमंत्री ने जिक्र किया। कहा कि लीसा और प्लास्टिक के बेहतर उपयोग पर भी काम हो रहा है। सरकार का लक्ष्य शहर से लेकर दूरस्थ गांवों का भी विकास करना है।
आप देखणा होला, मेरी तबीयत बिल्कुल ठिक छ
आप लोगों ते चिंता होली मेरी तबियत का बारा मा... मेरी तबियत ठिक छ, मेरी पत्नी की तबियत भी ठिक छ और मेरी बेटी की तबियत भी बिल्कुल ठिक छ। ब्याली मेडिकल चैक अप ह्वे छ। मेरी बेटी स्वयं गाड़ी में बैठाकर हास्पिटल लीग। आप बिल्कुल चिंता न करीन। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने जन्मदिवस पर गढ़वाली में वर्चु्अल संबोधन में यह बात कही।
उन्होंने गढ़वाली में कहा, आपन शुभकामना संदेश दीन। बड़ा विनम्र भाव से आप सब ते बहुत धन्यवाद कर दूं। उन्होंने कोरोना को लेकर भी लोगों से जागरूक और सावधान रहने की अपील की। उन्होंने कहा, ये कोरोना भागलू। हम आराम से एकदूसरे से मिल सकला। जब तक ये कोरोना च, तब तक संभली चलने जरूरत च। ये बात जरूर ध्यान रखण जरूरत च। जब तक ये कोरोना च, तब तक संभली चलन की जरूरत च। संभली चलला तो हम सब बच सकदा।
40 फीसदी बजट स्वरोजगार पर खर्च हो रहा
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार स्वरोजगार पर फोकस कर रही है। सरकार का 40 फीसदी बजट स्वरोजगार पर खर्च हो रहा है। उन्होंने कहा कि मां बहनों को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाना जरूरी है। सरकार ने स्वामित्व योजना के जरिए महिलाओें को पति की संपत्ति में सहभागी बनाया है।
महिलाओं के सिर से घास की गठरी हटाएंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रसोई गैस कनेक्शन देकर महिलाओं के सिर से लकड़ी की गठरी हटा दी। हमने प्रदेश में महिलाओं के सिर से घास की गठरी हटाने की दिशा में प्रयास शुरू कर दिए हैं।
पीएम और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने दीं शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को उनके जन्मदिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बंशीधर भगत समेत कई मंत्रियों, विधायकों, व पार्टी पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं दीं।
पीएम ने ट्विटर पर मुख्यमंत्री की दीर्घायु की कामना की और कहा कि वह उत्तराखंड की प्रगति के लिए पूरे परिश्रम के साथ काम कर रहे हैं। नड्डा ने भी ट्विटर पर लिखा, आप शीघ्र ही कोविड से पूर्णत: स्वस्थ होकर प्रदेश की जनता की सेवा में लगेंगे। ऐसा मुझे पूर्ण विश्वास है। आपके नेतृत्व में प्रदेश नई ऊंचाइयों को देखेगा। आपके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की की कामना करता हूं। बलूनी ने अपने फेसबुक पेज पर मुख्यमंत्री के लिए शुभकामना संदेश लिखा।