{"_id":"9a2236b07f1e87c9ae945a35baf20dbc","slug":"uttarakhand-cm-and-education-secretary-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंडः सीएम का आदेश नहीं मानते शिक्षा सचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंडः सीएम का आदेश नहीं मानते शिक्षा सचिव
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 25 Dec 2014 09:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंत्रिमंडल (कैबिनेट) की मंजूरी के बावजूद प्रदेश के 910 शिक्षा आचार्यों को शिक्षामित्र के रूप में समायोजित करने का शासनादेश जारी नहीं हो सका है। मुख्यमंत्री हरीश रावत ने प्रमुख सचिव (शिक्षा) एमसी जोशी को शासनादेश का आदेश दिया था। अब शिक्षा मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने अपर मुख्य सचिव एस राजू से पत्रावली तलब की है।
विज्ञापन
शिक्षा आचार्य और अनुदेशक तीन जून 2012 से शिक्षामित्रों के रूप में समायोजन की मांग पर आंदोलनरत हैं। चार मार्च 2014 को मंत्रिमंडल की बैठक में समायोजन का आदेश जारी हुआ था।
विज्ञापन
सचिव भास्करानंद के आदेश में कहा गया कि 910 शिक्षा आचार्य और अनुदेशकों को निर्धारित योग्यता पूरी करने की स्थिति में समायोजित किया जाए। उनकी तैनाती दुर्गम, अति दुर्गम और आपदा प्रभावित स्कूलों में होनी थी।
विज्ञापन
इसके बाद मुख्यमंत्री हरीश रावत ने प्रमुख सचिव शिक्षा को शासनादेश जारी करने का आदेश दिया था। लेकिन अब तक शासनादेश न आने से शिक्षा आचार्य परेशान हैं।