{"_id":"102ddb2df66aec49c04720b3c5b94e41","slug":"uttarakhand-china-border-in-danger","type":"story","status":"publish","title_hn":"खतरे में है उत्तराखंड की चीन सीमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खतरे में है उत्तराखंड की चीन सीमा
अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 21 Nov 2013 03:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन सीमा पर सैन्य तैनाती बढ़ाने के लिए नई स्ट्राइक कोर के लिए केंद्र ने मंगलवार को अप्रूवल दे दिया है, लेकिन विस्तारीकरण योजना की उत्तराखंड में राह आसान नहीं है।
विज्ञापन
इन्फेंट्री यूनिटों की तैनाती
कोर की प्रस्तावित संरचना में उत्तराखंड में आर्म्ड और इन्फेंट्री यूनिटों की तैनाती के साथ प्रशिक्षण और फायरिंग रेंज बनाए जाने हैं। गंगोत्री इको सेंसटिव जोन बनने से सेना को भारी तोपखाने के अभ्यास के लिए कई वर्ग किलोमीटर क्षेत्र मिलना आसान नहीं है।
विज्ञापन
पढ़ें, बाबा रामदेव के खिलाफ 81 मामले दर्ज
विज्ञापन
साढ़े तीन सौ किलोमीटर में फैले चीन बार्डर को जोड़ने वाली अधिकांश आपदा की भेंट चढ़ी हैं, जबकि निर्माणाधीन बॉर्डर सड़क परियोजनाओं को निर्धारित छह वर्ष के लक्ष्य के भीतर पूरा कर पाना संभव नहीं दिख रहा है। राज्य सरकार के पास सेना ने अभी तक 23 हजार एकड़ से अधिक भूमि की जरूरत का प्रस्ताव दे चुकी है।
पढ़ें, पिथौरागढ़ में मैक्स खाई में गिरी, 16 की मौत
अगर पंतनगर में ड्रोन बेस के लिए भूमि स्वीकृति होने के प्रस्ताव पर मिली सहमति को छोड़ दिया जाए तो शेष भूमि प्रकरणों पर अभी तक कार्यवाही शुरू नहीं हुई है।
वन एवं पर्यावरण की आपत्तियां
पर्वतीय क्षेत्र में मध्यम और हल्के दर्जे के तोपखाने के अभ्यास के लिए सेना ने नंदादेवी और गंगोत्री दो क्षेत्र चिन्हित किए थे, लेकिन नंदा देवी बायोस्फेयर के बाद गंगोत्री में अब इको सेंसटिव जोन बनने से भूमि मिलने पर सवाल खड़े हो गए हैं। इसके अलावा भी भूमि हस्तांतरण के पांच प्रस्ताव सेना ने राज्य सरकार को दिए हैं।
सीमा तक पहुंच मुश्किल
बीआरओ को 2018 तक 40 सीमा सड़कों का निर्माण करने का लक्ष्य है। एक तो पहले ही बीआरओ लक्ष्य से पीछे चल रहा है ऊपर से उत्तरकाशी, जोशीमठ, नीती, मलारी, पिथोरागढ़ में आपदा से हुआ नुकसान संकट बढ़ा रहा है।
फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें---