फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand chief minister website did not update from last six months last post in september 2020

उत्तराखंड: छह महीने से अपडेट नहीं हुई सीएम की वेबसाइट, सितंबर में पोस्ट हुई थी आखिरी सूचना

Thu, 15 Apr 2021 02:17 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: कुमार संभव Updated Thu, 15 Apr 2021 02:17 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand chief minister website did not update from last six months last post in september 2020
त्रिवेंद्र सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड में मचे सियासी घमासान के बीच मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के इस्तीफे के साथ उत्तराखंड का सियासी घमासान थमता नजर आने लगा है, लेकिन राज्य में कई ऐसी गड़बड़ियां हैं, जो अब सामने आ रही हैं। दरअसल, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री की वेबसाइट छह महीने से अपडेट ही नहीं हुई है। इस पर सितंबर 2020 के दौरान आखिरी पोस्ट किया गया था। अब इस पर सवाल उठाए जा रहे हैं।

विज्ञापन

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, त्रिवेंद्र सिंह रावत के इस्तीफे के बाद लोगों का ध्यान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री की वेबसाइट पर चला गया। ऐसे में पता लगा कि यह वेबसाइट सितंबर 2020 के बाद अपडेट ही नहीं की गई। यानी कि इस वेबसाइट आखिरी पोस्ट सितंबर में ही किया गया। इसके बाद राज्य में हुए कार्यों और कार्यक्रमों के बारे में कोई भी जानकारी वेबसाइट पर नहीं दी गई।

news

विज्ञापन
विज्ञापन

राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा

बता दें कि त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आज (9 मार्च) शाम चार बजे राज्यपाल बेबी रानी मौर्य से मुलाकात की और उन्हें अपना इस्तीफा सौंप दिया। इसके बाद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि मैं लंबे समय से राजनीति कर रहा हूं। चार वर्षों से पार्टी ने मुझे सीएम के रूप में सेवा का मौका दिया।  मैं कभी सोच नहीं सकता था कि मैं कभी सीएम बन सकता हूं, लेकिन भाजपा ने मुझे सेवा करने का मौका दिया। पार्टी ने अब निर्णय लिया है कि सीएम के रूप में सेवा करने का अवसर अब किसी और को दिया जाना चाहिए। हालांकि, जब इस्तीफा देने का कारण पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह जानने के लिए आपको दिल्ली जाना पड़ेगा।

विज्ञापन

इस वजह से छोड़ना पड़ा पद

सूत्रों के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी में विधायकों और कुछ मंत्रियों के बीच नाराजगी के चलते त्रिवेंद्र सिंह रावत को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा। दरअसल, इन नेताओं की त्रिवेंद्र सिंह रावत के मुख्यमंत्री बने रहने पर नाराजगी जताई थी। ऐसे में उनके पद पर संकट मंडराने लगा था। विवाद सामने आने के बाद केंद्रीय नेतृत्व भी इस मसले पर मंथन कर रहा था, जिसके बाद रावत के इस्तीफे की अटकलें तेज हो गई थीं। बताया जा रहा है कि इस मामले की पड़ताल के लिए केंद्रीय नेतृत्व ने पर्यवेक्षक भी भेजे, जिनकी रिपोर्ट के बाद रावत का हटना तय हो गया था। ं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed