फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: Chief Minister Pushkar Singh Dhami calls Harish Rawat statement on EVM and postal ballot is ridiculous

सियासत: वार-पलटवार जारी, धामी ने कहा - कांग्रेस ने हार स्वीकार ली तभी अनर्गल बयान दे रहे हैं हरीश रावत

Thu, 24 Feb 2022 10:09 AM IST
रेनू सकलानी न्यजू डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 24 Feb 2022 10:09 AM IST
सार

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हार की बौखलाहट में हरीश रावत ईवीएम में गड़बड़ी होने और पोस्टल बैलेट में कांग्रेस के खिलाफ मतदान संबंधी गलत आरोप लगा रहे हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand: Chief Minister Pushkar Singh Dhami calls Harish Rawat statement on EVM and postal ballot is ridiculous
पुष्कर सिंह धामी

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि भाजपा ने पूर्व में भी साठ पार का नारा दिया था और चुनाव में प्रदेश की जनता ने भाजपा के पक्ष में मतदान किया है। प्रदेश में भाजपा साठ पार का आंकड़ा पूरा करने जा रही है। हरीश रावत के ईवीएम और पोस्टल बैलेट पर दिए गए बयान को उन्होंने हास्यास्पद बताया।

विज्ञापन


सीएम ने कहा कि कांग्रेस को अच्छी तरह पता है कि वह बुरी तरह हार रही है। हरीश रावत के अनर्गल बयान बता रहे हैं कि कांग्रेस ने हार स्वीकार कर ली है और हार की बौखलाहट में हरीश रावत ईवीएम में गड़बड़ी होने और पोस्टल बैलेट में कांग्रेस के खिलाफ मतदान संबंधी गलत आरोप लगा रहे हैं। यह बयान पूरी तरह हास्यास्पद है। उन्होंने कहा कि भाजपा जीत के प्रति आश्वस्त है औ र प्रदेश में भाजपा की पूर्ण बहुमत से सरकार बनने जा रही है।

विज्ञापन


सीएम से मिले उपनल कर्मी
सुशीला तिवारी अस्पताल में सीएम से उपनल से नियुक्त सफाई कर्मियों ने मुलाकात की। उन्होंने कहा कि हड़ताल समाप्त कराते समय उन्होंने हड़ताल की 78 दिन की अवधि का वेतन दिलाने का आश्वासन दिया था लेकिन आज तक वेतन नहीं मिल पाया है। सीएम से मिलने वालों में शायरा, सहाना, कविता आदि थीं। सीएम ने आश्वस्त किया कि 10 मार्च के बाद 78 दिन का रुका हुआ वेतन दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand Electon 2022: पोस्टल बैलेट मामले में सैन्य अफसरों पर गिरी गाज, निर्वाचन कार्यालय ने मांगा जवाब


बहू के इलाज में मदद की गुहार लगाई
नानकमत्ता से सुशीला तिवारी अस्पताल में बहू का इलाज कराने आई घूमावती ने सीएम से कहा कि वह गरीब घर से है। उनके पति नहीं हैं। डिलीवरी के दौरान बहू का ऑपरेशन किया गया। अब वह एसटीएच में भर्ती है। उसके पास इलाज के लिए पैसे नहीं हैं। उसे आर्थिक मदद दी जाए। सीएम ने मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी से यथासंभव इलाज में मदद करने को कहा।

 

प्राचार्य डॉ. जोशी ने महिला को आश्वस्त किया कि उनकी बहू के इलाज में पूरी मदद कराई जाएगी। इस दौरान सीएम के साथ भाजपा के जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, मेयर डॉ. जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला, सुरेश तिवारी, संदीप कुकसाल, प्रताप बिष्ट, दिनेश आर्या, डॉ. अनिल कपूर डब्बू, मुकेश कुमार, तरुण बंसल आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed