फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Chief Minister Gram Sampark Yojana 3,177 habitation of state will be connected to main road

Uttarakhand: मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना...प्रदेश की 3,177 बसावटों को मुख्य मार्ग से जोड़ा जाएगा

Fri, 02 Feb 2024 11:13 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 02 Feb 2024 11:13 PM IST
सार

वर्तमान में प्रदेश की लगभग 2,035 बसावटें (6,276 किमी) मुख्य सड़क से नहीं जुड़े हैं, जबकि कच्चे मार्गों से संयोजित 1,142 बसावटें (3,638 किमी.) ऐसी हैं, जो ग्रामीण सड़कों के मानकों के अनुसार नहीं बने हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand Chief Minister Gram Sampark Yojana 3,177 habitation of state will be connected to  main road
सड़क - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

लोक निर्माण एवं ग्रामीण निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने कहा, प्रदेश में 3,177 बसावटों को मुख्य मार्ग से जोड़ा जाएगा। मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना के तहत राज्य के 250 आबादी वाले गांव को सड़क सुविधा से जोड़ा जाएगा।

विज्ञापन


शुक्रवार को महाराज ने बताया, वर्तमान में प्रदेश की लगभग 2,035 बसावटें (6,276 किमी) मुख्य सड़क से नहीं जुड़े हैं, जबकि कच्चे मार्गों से संयोजित 1,142 बसावटें (3,638 किमी.) ऐसी हैं, जो ग्रामीण सड़कों के मानकों के अनुसार नहीं बने हैं। इस प्रकार कुल 3,177 बसावटों में 9,914 किमी सड़क बनाकर मुख्य मार्ग से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन


बताया, योजना का प्रमुख उद्देश्य प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे गांव जो पीएमजीएसवाई या अन्य योजनाओं से वंचित रह गए हैं, उन्हें सड़क सुविधा प्रदान की जाएगी। बसावटों का चयन जिला स्तर पर जिले के प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में गठित समिति के माध्यम से किया जाएगा। जिले में संयोजन से वंचित पात्र गांव या बसावटों की पहचान के लिए जनपद के प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand: जस्टिस रितु बाहरी उत्तराखंड हाईकोर्ट की मुख्य न्यायाधीश नियुक्त, अधिसूचना जारी


बताया, समिति की ओर से जनपद में प्राथमिकता या अवरोही क्रम में गांव की जनसंख्या के अनुसार परियोजनाओं के चयन की सिफारिश की जाएगी। विभाग जिलों से प्राप्त प्रस्तावों को बजट की उपलब्धता के लिए शासन को भेजा जाएगा। महाराज ने कहा, योजना के पहले चरण में राज्य योजना के तहत स्वीकृति प्रदान की जाएगी। दूसरे चरण के कार्यों का वित्त पोषण नाबार्ड के माध्यम से किया जाएगा।

कहा, सड़क के निर्माण तल की चौड़ाई 5.20 मीटर होगी और कैरिज-वे की न्यूनतम चौड़ाई तीन मीटर रखी जाएगी। सड़कों के निर्माण के लिए भूमि का अधिग्रहण सात मीटर चौड़ाई में किया जाएगा। ग्रामीण सड़कों के निर्माण से स्थानीय स्तर पर किसानों को उपज बाजार तक पहुंचाने में आसानी होगी। कहा, ग्रामीण क्षेत्रों में स्कूल, अस्पताल, पंचायत घर, जन सुविधा केंद्रों तक सुगम पहुंच होगी। सड़क की सुविधा विकसित होने से पर्यटन से संबंधित गतिविधियों का विकास होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed