{"_id":"5fa5717fc64fbf3bbc33e931","slug":"uttarakhand-chandi-devi-ropeway-tender-soon-dpr-will-be-made-for-neelkanth-ropeway","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: चंडीदेवी रोपवे का टेंडर जल्द, नीलकंठ रोपवे की बनेगी डीपीआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: चंडीदेवी रोपवे का टेंडर जल्द, नीलकंठ रोपवे की बनेगी डीपीआर
Fri, 06 Nov 2020 09:25 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 06 Nov 2020 09:25 PM IST
सार
- शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने परियोजनाओं के कार्य में तेजी लाने के निर्देश
- देहरादून-हरिद्वार मेट्रो परियोजना को लेकर सीएम केंद्र से करेंगे बात
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरिद्वार में हर की पैड़ी से चंडीदेवी मंदिर तक रोपवे को मंजूरी दे दी गई है। रोपवे निर्माण के लिए शीघ्र टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी। ऋषिकेश से नीलकंठ तक रोपवे योजना की डीपीआर की प्रक्रिया में भी तेजी आएगी। देहरादून-हरिद्वार के मध्य प्रस्तावित मैट्रो परियोजना को लेकर प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार के बीच एक अहम वार्ता होगी।
विज्ञापन
यह फैसले शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक की अध्यक्षता में हुई अहम बैठक में लिए गए। सचिवालय सभा कक्षा में हुई इस बैठक में हरिद्वार और ऋषिकेश में प्रस्तावित रोपवे योजना की समीक्षा की गई।
विज्ञापन
कौशिक के मुताबिक, हरिद्वार में हर की पैड़ी के पास चंडीदेवी तक रोपवे निर्माण को मंजूरी दे दी गई है। इस कार्य के लिए जल्द टेंडर प्रक्रिया आरंभ होगी। उन्होंने अधिकारियों को टेंडर प्रक्रिया समय पर पूरी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
बैठक में नीलकंठ और ऋषिकेश के बीच रोपवे योजना के प्रस्ताव पर भी विचार हुआ शहरी विकास मंत्री कौशिक ने बताया कि यह रोपवे रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस अड्डे और त्रिवेणी घाट के लिए प्रस्तावित है। अधिकारियों को रोपवे की डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में हरिद्वार-देहरादून के बीच मेट्रो चलाने की योजना पर भी चर्चा हुई। कौशिक के मुताबिक, मेट्रो परियोजना को लेकर केंद्र सरकार से दोबारा वार्ता होगी। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत केंद्र में बैठक करेंगे।
मेट्रो पर अलग से निर्णय होगा। हरिद्वार में पीआरटी (पर्सनल रैपिड ट्रांजिट) शुरू करने के लिए भी अधिकारियों को निर्देश दिए गए। शहरी विकास मंत्री ने बताया कि पीआरटी को लेकर एक्सप्रेशन ऑफ इंट्रेस्ट (ईओआई) मांगे गए थे, जो विभाग को प्राप्त हो चुके हैं। अधिकारियों को इस पर तेजी से काम करने के लिए कहा गया है।