{"_id":"63b71a951f422157337b9f25","slug":"uttarakhand-champawat-banbasa-police-station-is-included-in-top-three-police-stations-of-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: देश के टॉप तीन पुलिस स्टेशनों में शुमार हुआ चंपावत का बनबसा थाना, 20 को मिलेगा अवॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: देश के टॉप तीन पुलिस स्टेशनों में शुमार हुआ चंपावत का बनबसा थाना, 20 को मिलेगा अवॉर्ड
Fri, 06 Jan 2023 12:18 AM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून/बनबसा
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून/बनबसा
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 06 Jan 2023 12:18 AM IST
सार
उत्तराखंड पुलिस के लिए यह इसलिए बड़ी उपलब्धि है, क्योंकि यह चयन देश के करीब 16 हजार पुलिस स्टेशनों में से हुआ है। राज्य में 160 पुलिस स्टेशन संचालित हो रहे हैं।
विज्ञापन
उत्तराखंड पुलिस
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विस्तार
नेपाल सीमा से लगे चंपावत जिले का बनबसा थाना देश के टॉप थ्री थानों में शुमार हो गया है। 20 जनवरी को डीजीपी कॉन्फ्रेंस में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पुलिस स्टेशन के एसएचओ लक्ष्मण सिंह जगवाण को यह पुरस्कार देंगे। प्रथम तीन में कौन सी रैंकिंग मिलेगी, इसकी घोषणा उसी दिन होगी।
विज्ञापन
सीएम ने ट्विटर पर यह जानकारी साझा की। उन्होंने लिखा केंद्रीय गृह मंत्रालय ने चंपावत जिले के बनबसा पुलिस स्टेशन को देश के सर्वोत्तम तीन पुलिस स्टेशनों में शामिल किया है। यह उपलब्धि प्रदेश में सुशासन एवं सुदृढ़ कानून व्यवस्था की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे सभी पुलिस कर्मियों की कर्तव्यनिष्ठा का प्रतिफल है।
विज्ञापन
Joshimath Sinking: ग्राउंड जीरो पर पहुंची शासन की टीम ने संभाला मोर्चा, अभी तक 93 परिवारों को किया गया शिफ्ट
विज्ञापन
सीएम चंपावत से विधायक भी हैं। पुलिस विभाग के सूत्रों के मुताबिक, बनबसा पुलिस स्टेशन को बेहतर कानून व्यवस्था, मुकदमों के त्वरित निपटारे, कंप्यूटराइजेशन व अन्य मानकों में अच्छे प्रदर्शन की वजह से श्रेष्ठतम की सूची में शामिल किया गया है।
चंपावत के एसपी देवेंद्र पींचा ने पुरस्कार की पुष्टि की है। वर्ष 2022 में भी बनबसा थाने को देशभर में सातवीं रैंक मिली थी। केंद्रीय गृह मंत्रालय अपराध नियंत्रण और आम नागरिकों के साथ व्यवहार आदि मानकों पर टॉप थानों का निर्धारण करता है। बनबसा से नेपाल के लिए वैध आवाजाही होती है और रोजाना औसतन तीन हजार से अधिक देसी-विदेशी लोगों की आवाजाही होती है। बनबसा सीमा से होने वाली मानव तस्करी और मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने में भी तीन दशक पहले बने इस थाने और बनबसा शारदा बैराज पुलिस चौकी की शानदार भूमिका रही है।