फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Joshimath Sinking: ग्राउंड जीरो पर पहुंची शासन की टीम ने संभाला मोर्चा, अभी तक 93 परिवारों को किया गया शिफ्ट

Thu, 05 Jan 2023 09:06 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ (चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ (चमोली) Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 05 Jan 2023 09:06 PM IST
विज्ञापन
Joshimath Sinking: Government team reached ground zero 93 families have been shifted so far
जोशीमठ पहुंची शासन की टीम - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड शासन की टीम बृहस्पतिवार को देर शाम जोशीमठ पहुंच गई है। टीम ने आते ही मोर्चा संभाल लिया है। गढ़वाल कमिश्नर सुशील कुमार और आपदा प्रबंधन सचिव रंजीत कुमार सिन्हा के साथ आपदा प्रबंधन के अधिशासी अधिकारी पीयूष रौतेला, एनडीआरएफ के डिप्टी कमांडेंट रोहितास मिश्रा, भूस्खलन न्यूनीकरण केंद्र के वैज्ञानिक सांतुन सरकार, आईआईटी रुड़की के प्रोफेसर डॉ. बीके माहेश्वरी सहित तकनीकी विशेषज्ञों की पूरी टीम जीरो ग्राउंड जोशीमठ पहुंच गई है।



Joshimath Landslide: सीएम धामी ने कल बुलाई उच्चस्तरीय बैठक, शनिवार को लेंगे ग्राउंड जीरो का जायजा

गढ़वाल कमिश्नर एवं आपदा प्रबंधन सचिव ने तहसील जोशीमठ में अधिकारियों की बैठक लेते हुए स्थिति की समीक्षा की। आपदा प्रबंधन सचिव रंजीत सिन्हा ने कहा कि शुक्रवार को एनटीपीसी के अधिकारियों के साथ औली से लेकर जोशीमठ नगर में विशेषज्ञों की टीम के साथ प्रभावित क्षेत्रों का विस्तृत सर्वेक्षण किया जाएगा। 

Joshimath Sinking: Government team reached ground zero 93 families have been shifted so far
जोशीमठ पहुंची शासन की टीम - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि भू-धंसाव से प्रभावित परिवारों को शिफ्ट करने के लिए प्रशासन की छह टीमें लगाई गई हैं। बृहस्पतिवार को 16 परिवारों को विभिन्न जगहों पर शिफ्ट किया गया। अभी तक 93 परिवारों को शिफ्ट किया जा चुका है।

Joshimath Sinking: Government team reached ground zero 93 families have been shifted so far
जोशीमठ पहुंची शासन की टीम - फोटो : अमर उजाला

इनमें 50 परिवारों को जेपी कंपनी की ओर से शिफ्ट किया गया है। प्रभावित परिवारों को नगर पालिका, विकास खंड, बीकेटीसी (बदरी-केदार मंदिर समिति) गेस्ट हाउस, मिलन केंद्र मनोहरबाग, प्राथमिक विद्यालय सिंहधार, राजकीय इंटर कॉलेज, गुरुद्वारा और आईटीआई तपोवन में व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Joshimath Sinking: Government team reached ground zero 93 families have been shifted so far
जोशीमठ में सर्वे करती टीम - फोटो : अमर उजाला

प्रशासन की टीम द्वारा भू-धंसाव बढ़ने से खतरे की जद में आए भवनों को चिन्हित किया जा रहा है। ताकि कोई जानमाल का नुकसान न हो। राहत शिविरों में बिजली, पानी, भोजन, शौचालय और अन्य सुविधाएं जुटाने के लिए नोडल अधिकारी भी नामित किए गए हैं। भू-धंसाव के खतरे से निपटने के लिए एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और पुलिस सुरक्षा बल को अलर्ट मोड़ पर रखा गया है।

विज्ञापन
Joshimath Sinking: Government team reached ground zero 93 families have been shifted so far
जोशीमठ में भू-धंसाव के बाद खाली कराए घर - फोटो : अमर उजाला

वहीं,  भू धंसाव मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उच्चस्तरीय बैठक बुलाई है। शुक्रवार को राज्य सचिवालय में होने वाली इस बैठक में जोशीमठ में प्रभावित परिवारों के पुनर्वास और नगर के पुनरोद्धार कार्ययोजना पर बड़े निर्णय हो सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed