फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Chamoli News One monk Arrested for killed another Sadhu in Badrinath Dham

Badrinath Dham: एक साधु ने की दूसरे की हथौड़े से वार कर हत्या, थाने पहुंचकर खुद कबूला जुर्म, आरोपी गिरफ्तार

Tue, 01 Aug 2023 06:21 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 01 Aug 2023 06:21 PM IST
सार

बीती सोमवार रात को उसने एक साधु की हत्या कर दी है। जिस पर पुलिस टीम भारत सेवा आश्रम पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

विज्ञापन
Uttarakhand Chamoli News  One monk Arrested for killed another Sadhu in Badrinath Dham
बदरीनाथ धाम में साधु की हत्या - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

विज्ञापन

बदरीनाथ धाम में बाबा काली कमली धर्मशाला में रह रहे एक साधु ने दूसरे साधु की हथौड़े से मारकर हत्या कर दी। आरोपी ने थाने आकर खुद ही हत्या की जानकारी देकर आत्मसमर्पण कर दिया। मामले में धर्मशाला के मैनेजर पूरन सिंह की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। मामला जमीनी विवाद का बताया जा रहा है।

थानाध्यक्ष कैलाश चंद्र भट्ट ने बताया कि मंगलवार को दोपहर में साधु मलरेड़ी नवीनरेड़ी उर्फ दत्तचैतन, निवासी तेलंगाना थाने पहुंचा और अपने साथी साधु जोशीमठ निवासी बाबा सुनकरा रामदास उर्फ मोहन कृष्णानंद की हत्या करने की जानकारी दी। उसने बताया कि शव कमरे में ही रखा है। पुलिस टीम दत्तचैतन की निशानदेही पर बाबा काली कमली धर्मशाला पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। दत्तचैतन ने पुलिस को बताया कि उन्होंने कुछ समय पहले गोपेश्वर के पास मंडल में आश्रम के लिए दो नाली भूमि खरीदी थी।
विज्ञापन


Haridwar: गुस्से में प्रेमी ने ही दी थी प्रेमिका को दर्दनाक मौत, झाड़ियों में मिला था कंकाल, ऐसे खुला मामला
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी जमीन को लेकर दोनों में विवाद चल रहा था। सोमवार रात को करीब साढ़े आठ बजे हत्यारोपी साधु ने अपने हिस्से की जमीन को बेचने की बात कही, जिसको लेकर दोनों में फिर विवाद शुरू हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दत्तचैतन ने हथौड़े से बाबा सुनकरा रामदास के सिर पर वार कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। उसने शव को कंबल में लपेटकर अपनी चारपाई के नीचे रख दिया।

मंगलवार को पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष कैलाश चंद्र भट्ट ने बताया कि धर्मशाला के मैनेजर की तहरीर के आधार पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर साधु को गिरफ्तार कर लिया है।

हत्यारोपी साधु को गिरफ्तार कर लिया गया है। साधु ने खुद ही अपना जुर्म स्वीकार कर लिया था। आज उसे न्यायायल में पेश किया जाएगा।
- प्रमेंद्र डोबाल, एसपी, चमोली

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed