फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar Crime News Boyfriend Done Girlfriend Murder in anger for her other relation

Haridwar: गुस्से में प्रेमी ने ही दी थी प्रेमिका को दर्दनाक मौत, झाड़ियों में मिला था कंकाल, ऐसे खुला मामला

Tue, 01 Aug 2023 04:25 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 01 Aug 2023 04:25 PM IST
सार

शादी के बाद भी आरोपी प्रेमिका को कहीं और शादी करने से मना करते हुए प्रेम संबंध बनाने के लिए दबाव बना रहा था। इसके बाद तैश में आकर रवीना को 11 जुलाई को सुनसान जगह पर ले जाकर गला दबाकर हत्या कर दी।

विज्ञापन
Haridwar Crime News Boyfriend Done Girlfriend Murder in anger for her other relation
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरिद्वार में बीते सात दिन पहले रानीपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित भेल में झाड़ियों में मिले महिला के कंकाल के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। कंकाल सिडकुल की एक कंपनी में काम करने वाली युवती का था। उसके प्रेमी ने ही गला दबाकर हत्या कर शव को झाड़ियों में फेंक दिया था। जहां शव पड़ा-पड़ा कंकाल बन गया। पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 

विज्ञापन


मंगलवार को रोशनाबाद पुलिस कार्यालय में मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि बीती 26 जुलाई को टिबड़ी से बीएचईएल की तरफ जाने वाले मार्ग पर झाड़ियों में एक महिला का कंकाल मिला था।
विज्ञापन


शराब के लिए हैवान बना पिता: वेंटीलेटर पर था एक साल का बेटा, गुस्से में खींच दी मासूम की सांसों की ‘डोर’
विज्ञापन
विज्ञापन


30 जुलाई को रामप्रसाद पुत्र सलेखू हाल निवासी रावली महदूद ने सिडकुल थाने में अपनी बेटी रवीना के 11 जुलाई से लापता होने की शिकायत दी थी। उन्होंने बताया था कि आस पड़ोस और मूल पते कीरतपुर बिजनौर में तलाश करने के बाद भी वह नहीं मिल पाई है। इसके बाद गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू की गई।

कोतवाली रानीपुर, थाना सिडकुल व सीआईयू हरिद्वार की संयुक्त टीम ने मृतका के पुराने सिम की सीडीआर से सामने आए तमाम लोगों से पूछताछ की। जिसके बाद सिडकुल ही एक कंपनी में बतौर सुपरवाइजर काम कर रहे मृतका के प्रेमी पुनीत निवासी धामपुर बिजनौर को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने पूरा सच उगल दिया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बाइक व मृतका के विभिन्न पहचान पत्र भी बरामद कर लिए गए हैं।

अलग-अलग जाति से थे दोनों

एसएसपी ने बताया कि रवीना और आरोपी पुनीत के बीच बीते कई वर्षों से प्रेम संबंध थे। लेकिन अलग-अलग जाति से ताल्लुक रखने के कारण परिजन दोनों के विवाह के लिए राजी नही थे। रिश्ता न हो पाने पर आरोपी पुनीत ने फरवरी माह में किसी अन्य युवती से शादी कर ली थी और रवीना की भी सगाई हो चुकी थी। लेकिन शादी के बाद भी पुनीत उसे कहीं और शादी करने से मना करते हुए प्रेम संबंध बनाने के लिए दबाव बना रहा था। दबाव से तंग आकर रवीना ने पुराना सिम बदलने के बाद नया सिम चालू कर दिया। जिस पर पुनीत ने तैश में आकर रवीना को 11 जुलाई को सुनसान जगह पर ले जाकर गला दबाकर हत्या कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed