फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Chamoli Namami Gange Project Accident News Subhash shouted Stand where you are many lives saved

चमोली हादसा: दो मीटर के रास्ते में लाशों का ढेर...सुभाष चिल्लाया- 'जो जहां है वहीं खड़े रहो और बच गई कई जिंदगी

Thu, 20 Jul 2023 07:57 AM IST
शाहरुख खान प्रमोद सेमवाल, अमर उजाला, गोपेश्वर
प्रमोद सेमवाल, अमर उजाला, गोपेश्वर Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 20 Jul 2023 07:57 AM IST
सार

Chamoli Namami Gange Project: अलकनंदा नदी के ठीक किनारे स्थित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के चारों ओर जब करंट दौड़ा तो यहां का दो मीटर रास्ता क्षण भर लाशों के ढेर में तब्दील हो गया। आसपास खड़े लोग जब तक कुछ समझ पाते तब एक स्थानीय निवासी सुभाष ने आवाज लगाई कि जो जहां है वहीं खड़े रहो जिससे कई लोगों की जानें बच गई। हालांकि करंट लगने से 16 लोग अकाल मौत के मुंह में समा गए।

विज्ञापन
Uttarakhand Chamoli Namami Gange Project Accident News Subhash shouted Stand where you are many lives saved
Chamoli Namami Gange Project - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के चमोली में बुधवार सुबह बड़ा हादसा हुआ। चमोली बाजार के पास अलकनंदा नदी के किनारे नमामि गंगे प्रोजेक्ट की साइट पर अचानक करंट फैल गया। दर्दनाक हादसे में दरोगा समेत 16 लोगों की मौत हो गई है। 11 लोग बुरी तरह झुलसे हैं। मृतकों में पीपलकोटी चौकी प्रभारी प्रदीप रावत और होमगार्ड मुकंदीलाल भी शामिल हैं। 
विज्ञापन


अलकनंदा नदी के ठीक किनारे स्थित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के चारों ओर जब करंट दौड़ा तो यहां का दो मीटर रास्ता क्षण भर लाशों के ढेर में तब्दील हो गया। आसपास खड़े लोग जब तक कुछ समझ पाते तब एक स्थानीय निवासी सुभाष ने आवाज लगाई कि जो जहां है वहीं खड़े रहो जिससे कई लोगों की जानें बच गई। हालांकि करंट लगने से 16 लोग अकाल मौत के मुंह में समा गए।
विज्ञापन


नमामि गंगे परियोजना के तहत गोपेश्वर-चमोली मार्ग पर अलकनंदा के किनारे सीवरेज के दो प्लांट हैं। एक प्लांट चमोली बाजार के ठीक नीचे महिंद्रा शो रूम के समीप है जबकि दूसरा पुराने मोटर पुल के पास स्थित है। इन प्लांटों की मेंटिनेंस कांफिडेंट इंजीनियरिंग कंपनी के जिम्मे है। प्लांट में कार्यरत ऑपरेटर गणेश की ड्यूटी सुबह 8 से शाम छह बजे तक की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार शाम को जब गणेश छह बजे के बाद भी घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसे फोन किया। मगर फोन बंद आया। बुधवार सुबह परिजनों ने दूसरे प्लांट के कर्मचारी धीरज कुमार को गणेश की जानकारी लेने के लिए भेजा तो गणेश सीढि़यों पर मृत मिला। उसने सूचना अपने उच्च अधिकारियों के साथ ही उसके परिजनों को दी। 

मौके पर प्लांट के अन्य कर्मचारी व परिजन, पुलिस टीम पहुंची। उस दौरान वहां बिजली नहीं थी। पूर्वाह्न 11 बजे तेज आवाज के साथ प्लांट से लेकर रास्ते तक हाई वोल्टेज करंट दौड़ पड़ा।

धमाके के साथ लोग एक-एक कर जमीन पर गिरने लगे। अफरा-तफरी मच गई, कई लोग घटना स्थल की ओर दौड़ने लगे, इस पर सुभाष ने जोर की आवाज लगाई जो जहां है वहीं खड़े रहो जिससे लोग खड़े हो गए और कई लोगों की जानें बच गई। 

संतोषी देवी का सुहाग के साथ घर के दो चिराग भी छिने
दो बेटे और पति की करंट हादसे में मौत से संतोषी देवी के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। नमामि गंगे परियोजना के सीवर ट्रीटमेंट प्लांट में गणेश लाल (22) पुत्र महेंद्र लाल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी।

सूचना पर गणेश के पिता महेंद्र लाल (48) और बड़ा भाई दीपू कुमार (33) मौके पर पहुंचे लेकिन कुछ ही देर बाद वहां करंट दौड़ गया जिसमें दोनों पिता-पुत्र की भी मौत हो गई।  

अब घर में संतोषी और उनका एक जवान बेटा ही बचा है। संतोषी देवी का भरापूरा परिवार एक झटके में तबाह हो गया। कल तक हंसते खेलते परिवार पर अब दुखों का पहाड़ टूट गया है।

सभी प्लांट, पंपिंग स्टेशन का सेफ्टी ऑडिट करने के आदेश
चमोली में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट हादसे के बाद सरकार ने अब सभी सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, पेयजल पंपिंग स्टेशनों की सेफ्टी ऑडिट के आदेश दिए हैं। सचिव पेयजल अरविंद सिंह ह्यांकी ने एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट देने को कहा है।

दावा: मीटर से पहले तार सुरक्षित, उसके बाद फाॅल्ट
चमोली में नमामि गंगे के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट हादसे की मुख्य वजह अधिक करंट नहीं बल्कि मीटर के बाद का फाॅल्ट है। उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) ने प्राथमिक जांच के बाद यह दावा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed