फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand CBI action in Pithoragarh, postal inspector arrested with a bribe of Rs 15 thousand

Uttarakhand: पिथौरागढ़ में CBI की कार्रवाई, डाक इंस्पेक्टर 15 हजार रुपये की रिश्वत के साथ गिरफ्तार

Wed, 16 Jul 2025 10:39 PM IST
अलका त्यागी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 16 Jul 2025 10:39 PM IST
सार

ट्रैप टीम बुधवार को नाचनी डाकघर पहुंची और इंस्पेक्टर शशांक राठौर को सुरेश चंद से 15 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Uttarakhand CBI action in Pithoragarh, postal inspector arrested with a bribe of Rs 15 thousand
रिश्वत लेते पकड़ा - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

सीबीआई ने बुधवार को पिथौरागढ़ के नाचनी डाकघर के इंस्पेक्टर शशांक सिंह राठौर को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। राठौर ने यह रिश्वत बागेश्वर के खेती गांव के दुकानदार सुरेश चंद से उनके लोन की सब्सिडी पास कराने की रिपोर्ट लगाने के नाम पर ली थी। आरोपी शशांक सिंह राठौर को बृहस्पतिवार को स्पेशल सीबीआई कोर्ट में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन


सीबीआई से मिली जानकारी के अनुसार सुरेश चंद की नाचनी में ममता म्यूजिक एंड इलेक्ट्रॉनिक्स नाम से दुकान है। सुरेश चंद ने वर्ष 2020 में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (एमजीईपी) के तहत जिला उद्योग केंद्र पिथौरागढ़ से छह लाख रुपये का लोन लिया था। यह लोन उन्हें तीन जनवरी 2020 को स्वीकृत हुआ।
विज्ञापन


पात्रता की शर्तों के अनुसार उन्हें इसमें से 35 प्रतिशत की सब्सिडी के रूप में 2.10 लाख रुपये मिलने थे। इसकी सत्यापन रिपोर्ट डाकघर नाचनी से लगाई जानी थी। सुरेश चंद ने इसके लिए डाक इंस्पेक्टर शशांक सिंह राठौर से संपर्क किया तो वह आनाकानी करने लगा। तमाम तरह की कमियां उनकी फाइल में बताने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

Uttarakhand: कर्मचारियों के लिए सख्त नियम... 5000 रुपये से अधिक का सामान खरीदने से पहले अफसर को बताना होगा

इसके बाद उन्होंने 20 जून को फिर से शशांक राठौर से संपर्क किया। उस वक्त राठौर ने पोस्ट मास्टर नंदन गिरी और डाकिया खुशाल सिंह के माध्यम से 21 हजार रुपये की मांग की। इस शिकायत पर सीबीआई ने जांच शुरू की। सुरेश चंद ने शशांक सिंह राठौर के साथ बातचीत की रिकॉर्डिंग की भी जांच की। इसमें सुरेश चंद ने राठौर से रिश्वत की रकम कम करने के लिए कहा तो वह 15 रुपये पर तैयार हो गया।

जांच पूरी होने के बाद सीबीआई ने शशांक राठौर के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप में मुकदमा दर्ज किया और ट्रैप टीम तैयार की। सीबीआई की ट्रैप टीम बुधवार को नाचनी डाकघर पहुंची और इंस्पेक्टर शशांक राठौर को सुरेश चंद से 15 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पोस्ट मास्टर और डाकिया की कोई भूमिका नहीं पाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed