फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Captain Jaikrishna Budhathoki who fought five years Passed away at 95 age

Uttarakhand: नहीं रहे देश के लिए पांच युद्ध लड़ने वाले कैप्टन जयकृष्ण बुड़ाकोटी, 95 की उम्र में ली अंतिम सांस

Sat, 18 Jan 2025 07:20 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 18 Jan 2025 07:20 PM IST
सार

बुडाकोटी 5 जुलाई, 1948 को सेना के बंगाल इंजीनियर्स ग्रुप में शामिल हुए। अपने अनुपम शौर्य एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन से उन्होंने देश के लिए कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां अर्जित की।

विज्ञापन
Uttarakhand Captain Jaikrishna Budhathoki who fought five years Passed away at 95 age
कैप्टन जयकृष्ण बुडा़कोटी (रि.) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मातृभूमि की रक्षा के लिए पांच युद्ध लड़ने वाले अनुपम गौरव सेनानी कैप्टन जयकृष्ण बुडा़कोटी (रि.) का निधन हो गया है। वह 95 वर्ष के थे। उनके निधन पर विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक दलों और संगठनों से शोक जताया है। वह अपने पीछे भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं।

विज्ञापन


मूल रूप से जयहरीखाल प्रखंड के ग्राम चाई निवासी कैप्टन जयकृष्ण बुडाकोटी 5 जुलाई, 1948 को सेना के बंगाल इंजीनियर्स ग्रुप में शामिल हुए। अपने अनुपम शौर्य एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन से उन्होंने देश के लिए कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां अर्जित की। उन्होंने 1948 के भारत पाक युद्ध ( श्रीनगर- जम्मू कश्मीर), 1961 के गोवा मुक्ति संग्राम (गोवा), 1962 के भारत चीन युद्ध (बोमडिला- अरुणाचल प्रदेश), सन 1965 के भारत-पाक युद्ध (बीरूबाड़ी - पश्चिम बंगाल), सन् 1971 के भारत पाक युद्ध/ बांग्लादेश मुक्ति संग्राम (जैसोर- पश्चिम बंगाल) में भाग लिया।
विज्ञापन


Uttarakhand: अब IMA के बारे में पढ़ेंगे सरकारी स्कूलों के छात्र, पाठ्यचर्या रूपरेखा के ड्राफ्ट में की सिफारिश
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके परिवार में दो पुत्र, तीन पुत्रियां और 11 नाती- पोते हैं। उनके निधन पर विभिन्न सामाजिक संगठनों, चाई ग्रामोत्सव समिति एवं क्षेत्रीय जनता ने गहरा शोक जताया है और उनके अवसान को देश समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed