फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Uttarakhand cabinet Minister Chandan Ram Das simplicity gentleness fragrance will always remain in politics

Chandan Ram Das: उत्तराखंड की सियासत में हमेशा बनी रहेगी चंदन की सादगी और सज्जनता की महक, गरीबों की थे उम्मीद

Thu, 27 Apr 2023 12:39 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 27 Apr 2023 12:39 PM IST
सार

उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास को अंतिम विदाई देने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी। विधायक के रूप में उन्होंने कमजोर, गरीब वर्ग के लिए काम किया। पहली बार धामी सरकार में उन्हें कैबिनेट मंत्री का ओहदा मिला।

विज्ञापन
Uttarakhand cabinet Minister Chandan Ram Das simplicity gentleness fragrance will always remain in politics
कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास को अंतिम विदाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश की सियासत में कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास की सादगी और सज्जनता की महक हमेशा बनी रहेगी। उनके सौम्य और मृदु भाषी व्यक्तित्व से हर कोई प्रभावित था। साथ ही पिछड़े, कमजोर और गरीब वर्ग के लिए वह एक उम्मीद की तरह थे। उनकी छवि बागेश्वर विधानसभा क्षेत्र में एक कद्दावर नेता के रूप में थी।

विज्ञापन

चंदन रामदास का राजनीति सफर 1997 में शुरू हुआ था। वह निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में बागेश्वर नगर पालिका अध्यक्ष बने थे। राज्य गठन के बाद 2000 में भाजपा में शामिल होकर पार्टी के लिए एक सिपाही की तरह काम किया। 2007 में पहली बार बागेश्वर से विधानसभा का चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। इसके बाद उनका जीत का सिलसिला जारी रहा।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Badrinath: जय बदरीविशाल...जयकारों से गूंजी देवभूमि, बर्फबारी के बीच कपाट खुलने का अद्भुत क्षण, देखें तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

2012, 2017 के बाद 2022 में चौथी बार विधायक बने। विधायक के रूप में उन्होंने कमजोर, गरीब वर्ग के लिए काम किया। पहली बार धामी सरकार में उन्हें कैबिनेट मंत्री का ओहदा मिला। उन्हें समाज कल्याण, परिवहन और उद्योग जैसे महकमों की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। उनकी प्राथमिकता गरीब व कमजोर वर्ग के कल्याण के लिए रही। बीमारी से जूझने के बाद भी जनसेवा में सक्रिय रहे। उनकी सादगी और सज्जनता के हर कोई मुरीद था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed