{"_id":"5c5314b5bdec224db8526226","slug":"uttarakhand-cabinet-meeting-will-held-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: मंत्रिमंडल की बैठक आज, भत्तों समेत कई अहम फैसलों पर लगेगी मुहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: मंत्रिमंडल की बैठक आज, भत्तों समेत कई अहम फैसलों पर लगेगी मुहर
Fri, 01 Feb 2019 08:42 AM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Priyesh Mishra
Updated Fri, 01 Feb 2019 08:42 AM IST
विज्ञापन
trivendra singh rawat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश मंत्रिमंडल की शुक्रवार को प्रस्तावित बैठक में आंदोलित कर्मचारियों की मांगों पर फैसला हो सकता है। घाटे में चल रहीं चीनी मिलों को बेचने, आउटसोर्स करने या पीपीपी मोड पर संचालित करने का प्रस्ताव भी कैबिनेट में आ सकता है।
विज्ञापन
आयुष्मान योजना के तहत कर्मचारियों को शामिल करने की नियमावली पर भी बैठक में मुहर लग सकती है। इसके अलावा नई आबकारी नीति भी मंत्रिमंडल के समक्ष आ सकती है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्ष में होने वाली मंत्रिमंडल की बैठक में आंदोलनरत कर्मचारियों की 10 मांगों पर मंत्रिमंडल चर्चा करेगा। माना जा रहा है कि भत्तों समेत कुछ अन्य मांगों पर मुहर लग सकती है।
विज्ञापन
वहीं, भवन निर्माण से संबंधित कुछ नीतिगत संशोधन भी मंत्रिमंडल के समक्ष लाए जा सकते हैं, हालांकि विभागीय मंत्री मदन कौशिक के राज्य से बाहर होने के चलते इसे टाला भी जा सकता है।
विज्ञापन
दो चीनी मिलों को बंद कर उनको बेचने पर निर्णय भी लिया जाना है। संभावना है कि चीनी मिलों को पीपीपी मोड पर देने का फैसला लिया जाएगा। सरकार कुछ नए तकनीकी संस्थानों पर भी मुहर लगा सकती है। इसके अलावा अगले वित्तीय वर्ष के लिए आबकारी नीति पर भी चर्चा होगी।