फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Cabinet meeting today tourism health, urban development many proposals discussed

Uttarakhand: सीएम की अध्यक्षता में आज होगी कैबिनेट बैठक, पर्यटन, स्वास्थ्य, सहित कई प्रस्तावों पर होगी चर्चा

Thu, 15 Jan 2026 07:28 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 15 Jan 2026 07:28 AM IST
सार

आज कैबिनेट बैठक में पर्यटन, स्वास्थ्य, सहित कई प्रस्तावों पर चर्चा होगी।

विज्ञापन
Uttarakhand Cabinet meeting today tourism health, urban development many proposals discussed
सीएम धामी - फोटो : सूचना

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अध्यक्षता में आज बृहस्पतिवार को मंत्रिमंडल की बैठक होगी। इसमें पर्यटन, स्वास्थ्य, शहरी विकास, शिक्षा समेत अन्य विभागों के प्रस्ताव पर चर्चा होगी। 

विज्ञापन

वहीं दूसरी तरफ प्रदेश में जमीन विवादों का निपटारा करने के लिए एक माह तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विवादों का शीघ्र व प्रभावी समाधान के लिए सख्त निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव प्रत्येक सप्ताह अभियान की समीक्षा करेंगे।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


विवादित मामलों के निपटारे के लिए एक माह का समय

मुख्यमंत्री ने राज्य में भूमि संबंधी विवादों का निपटारा करने के लिए मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन व पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ को निर्देश दिए कि सभी जिलों में लंबित भूमि विवादों के समाधान के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। सभी विवादित मामलों का निपटारा एक माह की समय सीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि इस अभियान के अंत तक भूमि विवाद से जुड़े लंबित मामलों को शून्य स्तर तक लाया जाए।

सीएम धामी ने कहा कि भूमि विवाद आम नागरिकों की समस्याओं से सीधे जुड़े होते हैं और इनके कारण कानून व्यवस्था के साथ सामाजिक सौहार्द पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। सरकार की प्राथमिकता है कि ऐसे विवादों का पारदर्शी व न्यायसंगत समाधान हो। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान के दौरान संवेदनशील मामलों पर विशेष ध्यान दिया जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

ये भी पढ़ें...Rishikesh: राफ्टिंग के दौरान यूपी की महिला पर्यटक से बदसलूकी, मारपीट के आरोप में गाइड के खिलाफ एफआईआर दर्ज

सीएम ने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर तहसील स्तर पर उप जिलाधिकारी (एसडीएम) की अध्यक्षता में समितियां गठित की जाएगी। इन समितियों में संबंधित पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) व चकबंदी विभाग के अधिकारियों को भी सदस्य के रूप में शामिल किया जाएगा, जिससे प्रशासनिक, राजस्व व पुलिस समन्वय के माध्यम से विवादों का प्रभावी समाधान किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed