फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rishikesh news woman tourist from UP was allegedly molested and assaulted during a rafting trip FIR on guide

Rishikesh: राफ्टिंग के दौरान यूपी की महिला पर्यटक से बदसलूकी, मारपीट के आरोप में गाइड के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Wed, 14 Jan 2026 09:38 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 14 Jan 2026 09:38 PM IST
सार

पीड़िता ने बताया कि राफ्टिंग कर रामझूला पहुंचने के दौरान रास्ते में करन नाम के गाइड ने उसके साथ अभद्रता व मारपीट की और चप्पू से हमला कर पानी में फेंकते हुए जान से मारने की धमकी दी, जिसमें उन्हें काफी चोट आई।

विज्ञापन
Rishikesh news woman tourist from UP was allegedly molested and assaulted during a rafting trip FIR on guide
राफ्टिंग - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

ऋषिकेश में राफ्टिंग के दौरान पर्यटक के साथ मारपीट के आरोप में एक नामजद व अन्य अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है।

विज्ञापन


विन्ध्याचल मिर्जापुर, यूपी निवासी आयुषी ने थाना मुनि की रेती में शिकायत दर्ज कराई। बताया कि मंगलवार को वह दोपहर दो बजे ऋषिकेश घूमने के लिए पहुंचीं और रामझूला पार्किंग के सामने हिमालयन एक्सपेडियन नामक राफ्टिंग एजेंसी में राफ्ट बुक की।
विज्ञापन


Uttarakhand: सीएम धामी के सख्त निर्देश, जमीन विवाद निपटाने के लिए एक माह तक चलेगा विशेष अभियान
विज्ञापन
विज्ञापन


आयुषी ने बताया कि उसके साथ तीन और लोग विशाल, कार्तिक, वंश निवासी लक्सर हरिद्वार भी थे। राफ्टिंग कर रामझूला पहुंचने के दौरान रास्ते में करन नाम के गाइड ने उसके साथ अभद्रता व मारपीट की और चप्पू से हमला कर पानी में फेंकते हुए जान से मारने की धमकी दी, जिसमें उन्हें काफी चोट आई। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप चौहान ने बताया कि शिकायत पर आरोपी के खिलाफ नामजद व अन्य अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed