फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand cabinet meeting today on corona

उत्तराखंड कैबिनेट का फैसला: चारों मेडिकल कॉलेज कोरोना पीड़ितों के इलाज के लिए सुरक्षित

Tue, 24 Mar 2020 07:11 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 24 Mar 2020 07:11 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand cabinet meeting today on corona
उत्तराखंड शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड सरकार ने चारों राजकीय मेडिकल कॉलेजों श्रीनगर, देहरादून, हल्द्वानी और अल्मोड़ा को कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए सुरक्षित कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग जरूरत पड़ने पर ही मरीजों को मेडिकल कॉलेजों से दूसरे अस्पतालों में भेजेगा। वहीं, मेडिकल कॉलेजों में खाली पद भरने का अधिकार विभागाध्यक्षों को दे दिया गया है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में  प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। शासकीय प्रवक्ता और कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमित लोगों की सैंपल की जांच सुविधा जल्द एम्स ऋषिकेश और आईआईपी (इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ पेट्रोलियम) देहरादून में शुरू कर दी जाएगी। सरकार नेजिलाधिकारियों को तीन महीने की अवधि के लिए डॉक्टरों की नियुक्ति करने का अधिकार दे दिया है। यह नियुक्ति जिला अस्पतालों और अन्य स्वास्थ्य केंद्रों के लिए होगी।

विज्ञापन

गैर पंजीकृत श्रमिकों का रखा ख्याल

मंत्रिमंडल ने श्रम विभाग में पंजीकृत नहीं हुए श्रमिकों को एक एक हजार रुपये देने का प्रावधान किया है। अगर कोई गैर पंजीकृत श्रमिक, जिसके पास राशन कार्ड भी नहीं है, उसे भी सरकार यह धनराशि देगी। जिलाधिकारी विवेकाधीन कोष से धनराशि वितरित करेंगे। इसके अलावा पंजीकृत तीन लाख श्रमिकों को एक-एक हजार रुपये देने की ----व्यवस्था सरकार ने पहले ही कर दी है।

जिलाधिकारियों को जारी किया बजट
महामारी के चलते चार बड़े जिलों हरिद्वार, नैनीताल, देहरादून और ऊधमसिंह नगर के जिलाधिकारियोें को तीन-तीन करोड़ रुपये तुरंत जारी किए जाएंगे। अन्य जिलों के जिलाधिकारी को दो-दो करोड़ रुपये दिए जाएंगे। यह धनराशि जिलाधिकारी विशेष परिस्थितियों में महामारी की रोकथाम और जरूरतमदों की मदद के लिए खर्च कर सकते हैं।

गेहूं खरीद पर किसानों को प्रोत्साहन राशि
मंत्रिमंडल ने निर्णय लिया है कि गेहूं की खरीद समय पर की जाएगी। प्रति क्विंटल गेहूं पर किसानों को 20 रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। गेहूं का प्रति क्विंटल खरीद मूल्य 1925 रुपये तय किया है, जिसके ऊपर यह प्रोत्साहन राशि दी जानी है।

मंत्रिमंडल की जनता से अपील
मंत्रिमंडल ने जनता और मीडिया से अपील की है कि कोरोना वायरस की रोकथाम और बचान के लिए सरकार के फैसलों का अनुपालन करें। कोरोना की रोकथाम में लगे मेडिकल और गैर मेडिकल स्टाफ को प्रोस्ताहित करें। मीडिया से सरकार ने अनुरोध किया है कि सरकार के समय-समय
पर दिए दिशा-निर्देशों की सूचना जनता तक पहुंचाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed