फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: A proposal to conduct pending examinations will come in cabinet meeting

Uttarakhand: पेपर लीक में उलझे अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से छिनेंगी भर्तियां, कैबिनेट में लाया जाएगा प्रस्ताव

Wed, 07 Sep 2022 11:43 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 07 Sep 2022 11:43 PM IST
सार

सीएम धामी ने कहा कि अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की लंबित परीक्षाओं का आयोजन अधीनस्थ चयन आयोग की अर्हताओं के आधार पर लोक सेवा आयोग या अन्य संस्थाओं से कराया जाएगा।

विज्ञापन
Uttarakhand News: A proposal to conduct pending examinations will come in cabinet meeting
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

पेपर लीक की जांच में उलझे अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की आठ भर्ती परीक्षाएं उत्तराखंड लोक सेवा आयोग व अन्य संस्थाएं करा सकती हैं। इसके लिए प्रस्ताव तैयार हो गया है, जो नौ सितंबर को होने वाली कैबिनेट की बैठक में लाया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि किसी भी बेरोजगार युवा को भर्ती परीक्षाओं के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

विज्ञापन


Uksssc paper Leak Case: फरार चल रहे मास्टरमाइंड मूसा को पकड़वाओ, दो लाख रुपये का इनाम पाओ
विज्ञापन


सीएम धामी ने कहा कि अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की लंबित परीक्षाओं का आयोजन अधीनस्थ चयन आयोग की अर्हताओं के आधार पर लोक सेवा आयोग या अन्य संस्थाओं से कराया जाएगा। कहा कि समूह-ग के सात हजार पदों पर अधीनस्थ चयन आयोग के माध्यम से भर्ती होनी थी। उन्होंने कहा कि अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की भर्ती के प्रकरणों में पाई गई अनियमितताओं की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही विधानसभा अध्यक्ष ने भी विधानसभा में की गई नियुक्तियों की जांच को उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है। हमारी सरकार युवाओं के हितों को लेकर सजग है। जिन्होंने गलत किया है, उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी है। जल्द ही पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के साथ रिक्त पदों को भरने का अभियान चलाया जाएगा।

जीरो टॉलसेंस ऑन करप्शन से कोई समझौता नहीं

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ऑनलाइन वन दरोगा भर्ती की जांच के लिए पुलिस महानिदेशक को निर्देशित किया गया है। डीजीपी ने उक्त प्रकरण की जांच एसटीएफ को सौंपी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जीरो टॉलरेंस ऑन करप्शन की नीति से कोई समझौता नहीं करेगी। कोई भी दोषी बख्शा नहीं जाएगा। प्रदेश के ईमानदार और परिश्रमी युवाओं के साथ हमारी सरकार अन्याय नहीं होने देगी। सभी नौजवानों और नागरिकों को मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया है राज्य सरकार उनकी आशाओं और अपेक्षाओं के अनुसार इन सभी मामलों में कड़ी कार्रवाई करेगी।

कोई पेपर लीक के बारे में सोच भी नहीं सकेगा

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हम इससे आगे के लिए भी एक नजीर बनाना चाहते हैं, जिससे ऐसी घटनाओं की पुनरावृति न हो। क्योंकि हमें अपने बेटे-बेटियों के आज और कल की चिंता है। उनके वर्तमान एवं भविष्य का सवाल है। हमें प्रदेश में भर्ती प्रक्रियाओं का ऐसा सिस्टम बनाना होगा, ताकि भविष्य में कोई इस तरह का कृत्य करने की सोच भी न सके।

 नौ सितंबर को होगी मंत्रिमंडल की बैठक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में नौ सितंबर को मंत्रिमंडल की बैठक होगी, जिसमें चर्चा के बाद कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है। सचिवालय के विश्वकर्मा भवन स्थित वीरचंद्र सिंह गढ़वाली सभागार में होने वाली कैबिनेट बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं, सेवा नियमावली, नीतियों में संशोधन से संबंधित प्रस्तावों को मंजूरी मिलने की संभावना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed