{"_id":"65d56177b024fbdab300ff95","slug":"uttarakhand-cabinet-meeting-today-budget-proposal-may-be-discussed-read-all-update-in-hindi-2024-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Cabinet Decision: बदरी-केदार धाम में श्रद्धालुओं को मिलेगी बेहतर चिकित्सा सुविधा, टेंडर की मंजूरी मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Cabinet Decision: बदरी-केदार धाम में श्रद्धालुओं को मिलेगी बेहतर चिकित्सा सुविधा, टेंडर की मंजूरी मिली
Wed, 21 Feb 2024 08:13 AM IST
रेनू सकलानी
अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Wed, 21 Feb 2024 08:13 AM IST
सार
Uttarakhand Cabinet Meeting Today: सबसे अधिक तीर्थयात्री केदारनाथ और बदरीनाथ धाम में आते हैं। इसे देखते हुए केदारनाथ में 14 बेड और बदरीनाथ में 50 बेड का अस्पताल तैयार हो रहा है।
विज्ञापन
सीएम पुष्कर सिंह धामी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चारधाम यात्रा में बदरीनाथ और केदारनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिलेगी। बदरीनाथ धाम में 50 बेड और केदारनाथ धाम में 14 बेड का अस्पताल निर्माणाधीन है। प्रदेश सरकार ने दोनों अस्पतालों में चिकित्सा उपकरण खरीदने के लिए शाॅर्ट टर्म टेंडर की मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
चारधाम यात्रा में हर साल तीर्थ यात्रियों की संख्या बढ़ रही है। बीते साल यात्रा में 56 लाख से अधिक यात्रियों ने बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में दर्शन किए। सबसे अधिक तीर्थयात्री केदारनाथ और बदरीनाथ धाम में आते हैं। इसे देखते हुए केदारनाथ में 14 बेड और बदरीनाथ में 50 बेड का अस्पताल तैयार हो रहा है। इन अस्पतालों के लिए चिकित्सा उपकरण और अन्य सामान खरीदने के लिए कैबिनेट ने शाॅर्ट टर्म टेंडर की मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: अतिथि शिक्षकों के लिए खुशखबरी...अब गर्मी की छुट्टियों का भी मिलेगा मानदेय, पूर्व निर्देश हुआ रद्द
विज्ञापन
केदारनाथ धाम के लिए चार करोड़ और बदरीनाथ धाम के अस्पताल में 6.50 करोड़ पर खर्च होने का अनुमान है। आगामी चारधाम यात्रा में इस अस्पतालों को संचालन शुरू हो सकता है। इससे धामों में दर्शन के लिए आने वाले तीर्थ यात्रियों को स्वास्थ्य खराब होने पर तत्काल उपचार की सुविधा मिलेगी।