फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Cabinet meeting decision High buildings will be built in the mountains

उत्तराखंड: कैबिनेट का फैसला, पहाड़ों में बनेंगी ऊंची इमारतें, आवासीय परियोजनाओं में भूमि बंधक नहीं होगी

Mon, 21 Nov 2022 11:04 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 21 Nov 2022 11:04 PM IST
सार

बैठक में कहा गया कि पर्वतीय क्षेत्रों में ऊंची इमारतें नहीं हैं। दूसरी चर्चा यह हुई कि भूकंप की दृष्टि से पर्वतीय क्षेत्रों में ऊंची इमारतें बनाना कारगर रहेगा।

विज्ञापन
Uttarakhand Cabinet meeting decision High buildings will be built in the mountains
इमारत - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में ऊंची इमारतों की राह आसान हो सकती है। इसके लिए सरकार बिल्डिंग बायलॉज में परिवर्तन की तैयारी कर रही है। सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में पर्वतीय क्षेत्रों में विकास के तहत ऊंची इमारतों के निर्माण पर चर्चा हुई।

विज्ञापन


उत्तराखंड कैबिनेट: अवैध निर्माण पर अब नहीं होगी सजा, 14 साल में उम्रकैदी हो जाएंगे रिहा, पढ़ें अन्य निर्णय
विज्ञापन


बैठक में कहा गया कि पर्वतीय क्षेत्रों में ऊंची इमारतें नहीं हैं। दूसरी चर्चा यह हुई कि भूकंप की दृष्टि से पर्वतीय क्षेत्रों में ऊंची इमारतें बनाना कारगर रहेगा। लिहाजा, कैबिनेट बैठक में तय किया गया है कि इस संबंध में अध्ययन के बाद प्रस्ताव तैयार किये जाए। इसे आगामी बैठक में रखा जाएगा। इसके लिए सरकार नीति बनाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


आवासीय परियोजनाओं में भूमि बंधक नहीं होगी

प्रदेश की आवासीय परियोजनाओं में अब 15 प्रतिशत भूमि बंधक नहीं रखनी होगी। कैबिनेट ने इसमें बदलाव के लिए उत्तराखंड आवास नीति (संशोधन) नियमावली 2022 को मंजूरी दे दी है। अभी तक जो आवासीय प्रोजेक्ट बनते थे, उनमें ईडब्ल्यूएस के लिए आवास बनाने या उसके बदले धनराशि जमा कराने के अलावा कुल भूमि का 15 प्रतिशत हिस्सा प्राधिकरण में बंधक रखने का प्रावधान था। कैबिनेट में इस बात पर चर्चा हुई कि, एक तो पीपीपी मोड में पीएम आवास की तमाम परियोजनाएं आ रही हैं, जिसमें ईडब्ल्यूएस भवन ही बनने हैं। दूसरा, 15 प्रतिशत भूमि बंधक रखने की वजह से विकासकर्ता को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लिहाजा, कैबिनेट ने तय किया है कि इसके बाद 15 प्रतिशत धनराशि बैंक गारंटी के तौर पर बंधक रखना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed