फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand cabinet meeting decision For Pension

उत्तराखंड कैबिनेट: चार हजार मासिक आय वाली परित्यक्ता व निराश्रित महिलाओं को भी मिलेगी पेंशन

Thu, 05 Nov 2020 12:44 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 05 Nov 2020 12:44 AM IST
सार

  • भरण पोषण अनुदान योजना नियमावली में संशोधन, कैबिनेट ने दी मंजूरी

विज्ञापन
uttarakhand cabinet meeting decision For Pension
पेंशन - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड सरकार ने उन परित्यक्ता विवाहित, मानसिक रूप से विकृत निराश्रित अविवाहित महिलाओं को भी मासिक पेंशन देने का फैसला किया है, जिनकी मासिक आय चार हजार रुपये है। पेंशन योजना की पात्रता के लिए कम वार्षिक आय सीमा होने के कारण हजारों निराश्रित महिलाएं पेंशन से वंचित हैं। 

विज्ञापन


बुधवार को प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में भरण पोषण अनुदान योजना नियमावली में संशोधन के प्रस्ताव पर मुहर लगी। नियमावली में यह प्रावधान था कि बीपीएल श्रेणी में शामिल अथवा ग्रामीण क्षेत्र में 15976 और शहरी क्षेत्र में 21206 रुपये वार्षिक आय वालीं परित्यक्ता विवाहित महिलाएं ही पेंशन की पात्र थीं, लेकिन अब 48 हजार रुपये सालाना आय वाली महिलाएं भी पेंशन के लिए पात्र होंगी।
विज्ञापन


बता दें कि ऐसी पात्र महिलाओं को समाज कल्याण विभाग 1200 रुपये मासिक पेंशन का भुगतान करता है। ये लाभ उन परित्यक्ता महिलाओं को भी होगा, जिनके पुत्र या पुत्री बीपीएल की श्रेणी में आते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब घर बैठे जमा कर सकेंगे गृहकर

अब लोग घर बैठे ही ऑनलाइन गृहकर जमा करा सकेंगे। शहरी विकास निदेशालय ने इसकी कवायद तेज कर दी है। 31 मार्च 2021 तक प्रदेश के 14 निगम और निकायों में यह व्यवस्था लागू कर दी जाएगी।

प्रदेश में इस वक्त कुछ ही निगम और निकायों में ऑनलाइन गृहकर जमा कराने की सुविधा है। इस सुविधा को अब शहरी विकास निदेशालय पूरे प्रदेश में शुरू करने जा रहा है। इसके तहत शुरुआती चरण में 14 निगम और निकायों में 31 मार्च 2021 तक ऑनलाइन टैक्स जमा कराने की सुविधा शुरू हो जाएगी। इसके बाद बचे हुए सभी निकायों में भी यह सुविधा शुरू की जाएगी। इसका मकसद यह है कि लोग आसानी से अपने घर बैठे ही टैक्स जमा करा सकें। 

वहीं, शहरी विकास निदेशालय ने ट्रेड टैक्स और मिश्रित करों को जमा कराने की प्रक्रिया ऑनलाइन कर दी है। इसके तहत एक सॉफ्टवेयर हाल ही में लॉन्च किया गया है। निदेशालय जल्द ही डबल एंट्री सिस्टम लागू करने जा रहा है। इसके तहत आय-व्यय का ब्यौरा तैयार किया जाएगा।

इसके लिए निदेशालय ने अकाउंट मैन्यूअल तैयार करने के बाद शासन को भेज दिया है। शासन से हरी झंडी मिलने के साथ ही मैन्यूअल लागू कर दिया जाएगा। इसका सॉफ्टवेयर भी अलग से तैयार किया जा रहा है। शहरी विकास सचिव शैलेश बगौली ने बताया कि इस दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed