फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand cabinet meeting decision Eight storey green building will be built in Dehradun

उत्तराखंड कैबिनेट: राजधानी देहरादून में बनेगी 187 करोड़ की लागत से आठ मंजिला ग्रीन बिल्डिंग

Mon, 21 Nov 2022 11:14 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 21 Nov 2022 11:14 PM IST
सार

करीब चार साल से स्मार्ट सिटी के तहत ग्रीन बिल्डिंग बनाने का प्रस्ताव है, लेकिन जमीन न मिलने की वजह से वह धरातल पर नहीं उतर पाया। पहले यह इमारत कलेक्ट्रेट परिसर में बनाने का प्रस्ताव था, जो कि परवान नहीं चढ़ा।

विज्ञापन
Uttarakhand cabinet meeting decision Eight storey green building will be built in Dehradun
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

राजधानी में कलेक्ट्रेट सहित 70 विभागों के दफ्तर अब एक ही इमारत में होंगे। स्मार्ट सिटी की इस ग्रीन बिल्डिंग के निर्माण के लिए हरिद्वार रोड स्थित रोडवेज के वर्कशॉप की जमीन पर कैबिनेट ने मुहर लगा दी है। इसके बदले परिवहन निगम को बस अड्डे की जमीनें मिलेंगी।

विज्ञापन


करीब चार साल से स्मार्ट सिटी के तहत ग्रीन बिल्डिंग बनाने का प्रस्ताव है, लेकिन जमीन न मिलने की वजह से वह धरातल पर नहीं उतर पाया। पहले यह इमारत कलेक्ट्रेट परिसर में बनाने का प्रस्ताव था, जो कि परवान नहीं चढ़ा।
विज्ञापन


उत्तराखंड कैबिनेट: अवैध निर्माण पर अब नहीं होगी सजा, 14 साल में उम्रकैदी हो जाएंगे रिहा, पढ़ें अन्य निर्णय
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद रोडवेज की हरिद्वार रोड स्थित वर्कशॉप की जमीन पर ग्रीन बिल्डिंग बनाने का प्रस्ताव तैयार हुआ, लेकिन काफी समय से अटका रहा। परिवहन निगम ने अब अपनी जमीन देने के बदले 114 करोड़ 20 लाख रुपये की मांग रखी थी।


सोमवार को हुई कैबिनेट की बैठक में यह प्रस्ताव आया, जिसमें तय हुआ कि रोडवेज के वर्कशॉप की जमीन ग्रीन बिल्डिंग के लिए दी जाएगी। इसके बदले परिवहन निगम को वह सभी जमीनें मिलेंगी, जिनमें सरकारी भूमि पर बस अड्डे बने हुए हैं। 


आठ मंजिला भवन की लागत होगी 187 करोड़ रुपये

ग्रीन बिल्डिंग 187 करोड़ की लागत से बनेगी। इसमें कलेक्ट्रेट सहित 70 विभागों के कार्यालय शिफ्ट किए जाएंगे। मकसद यह है कि सरकारी कामों के लिए लोगों को अलग-अलग न भटकना पड़े। इसके बजाए तहसील से लेकर कलेक्ट्रेट तक के सभी कार्य एक ही इमारत में संभव हो। आठ मंजिला ग्रीन बिल्डिंग में बड़ी पार्किंग होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed