फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand cabinet meeting 2017 supplementary budget submited

गैरसैंण विधानसभा सत्र में 3015 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश, इन्हें होगा सबसे ज्यादा फायदा

Fri, 08 Dec 2017 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 08 Dec 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand cabinet meeting 2017 supplementary budget submited

राज्य के कर्मचारियों को वेतन और पेंशन के लिए सात सौ करोड़ रुपए अनुपूरक बजट में सुरक्षित कर दिए गए हैं। इसके अलावा आधारभूत सुविधाओं का भी खासा ख्याल रखा है।

विज्ञापन


सरकार ने सड़कों और पुलियों के निर्माण के लिए सौ करोड़ रुपए का भी प्रावधान किया है। गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में आयोजित विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने कुल 3015 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश किया।
विज्ञापन


इसमें केंद्र सरकार के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट स्मार्ट सिटी के लिए 70 करोड़ रुपये और स्वच्छ भारत मिशन के लिए 107 करोड़ की व्यवस्था की है। भराणीसैंण स्थित विधानसभा में त्रिवेंद्र सरकार का पहला सत्र बृहस्पतिवार को हवन-पूजन के साथ आहूत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर स्थानीय कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं। मुख्यमंत्री ने समस्त विधायकों का शॉल ओढ़ाकर और टोपी पहनाकर सम्मान किया। इसके बाद सत्र शुरू किया गया। शाम चार बजे वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने अनुपूरक बजट पेश किया, इस पर कल चर्चा होगी। बजट में राजस्व मदों में 2170 करोड़ रुपये और पूंजीगत मद में 845 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
 

इनके लिए भी बजट की व्यवस्था

uttarakhand cabinet meeting 2017 supplementary budget submited

इनके लिए भी बजट की व्यवस्था
- विधानसभा भवन गैरसैंण के लिए 10 करोड़ रुपये की व्यवस्था।
- स्वच्छ भारत मिशन के लिए 107 करोड़ रुपये का बजट।
- आपदा के लिए भी अनुपूरक बजट में 7 करोड़ रुपये रखे गए।
- ग्रामीण खेलकूद को बढ़ावा देने के लिए 8 करोड़ का इंतजाम।
- प्लास्टिक इंजीनियरिंग के लिए नौ करोड़ रुपये से ज्यादा का बजट।

- आशा कार्यकर्ताओं के लिए 33 करोड़ रुपये का इंतजाम।
- औली में इंटरनेशनल स्कीइंग के लिए 12 करोड़ रुपये रखे गए।
- मुजफ्फरनगर-रुड़की रेल लाइन के लिए 120 करोड़ की व्यवस्था।
- हल्द्वानी और देहरादून मेडिकल कॉलेजों के लिए 13 करोड़।
- सहकारिता के लिए 22 और नाबार्ड योजना के लिए 25 करोड़।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed