फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Cabinet Decision 62 new posts created in mining department cabinet approves new structure

Uttarakhand Cabinet Decision: खनन विभाग में 62 नए पद सृजित, नए ढांचे को कैबिनेट की मंजूरी

Tue, 05 Dec 2023 11:24 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 05 Dec 2023 11:24 AM IST
सार

निदेशालय में पूर्व से सृजित 19 अनुपयोगी पदों को समाप्त करने की भी मंजूरी दे दी। सर्वेक्षण शाखा में वरिष्ठ सर्वेक्षक के दो, सर्वेक्षक के तीन पद सृजित हुए हैं। मिनिस्टीरियल संवर्ग में वरिष्ठ सहायक सात, कनिष्ठ सहायक नौ और ड्राइवर के 10 नए पद सृजित किए गए हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand Cabinet Decision 62 new posts created in mining department cabinet approves new structure
बैठक लेते सीएम धामी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औद्योगिक विकास (खनन) विभाग के अंतर्गत भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय के ढांचे में 62 नए पद सृजित करने को मंजूरी दे दी गई है। कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव पर सोमवार को मुहर लगी।निदेशालय में मैन पावर बढ़ने से खनन पट्टों से प्राप्त होने वाले राजस्व को बढ़ाने और अवैध खनन रोकने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन


कैबिनेट में निदेशालय में पूर्व से सृजित 19 अनुपयोगी पदों को समाप्त करने की भी मंजूरी दे दी। पदों के ढांचे के पुनर्गठन के बाद मुख्यालय स्तर पर वरिष्ठ वित्त अधिकारी एक, मिनिस्टीरियल संवर्ग में वरिष्ठ सहायक दो, कनिष्ठ सहायक के पांच, लेखा संवर्ग में लेखाकार का एक, वैयक्तिक सहायक संवर्ग में वरिष्ठ वैयिक्तक सहायक का एक पद सृजित करने को मंजूरी दी गई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: कैबिनेट बैठक के बाद पूरा दिन धर्मनगरी में रहे सीएम, गंगा आरती की, हरिद्वार को दी ये बड़ी सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन

जिलास्तर पर खान अधिकारी का एक, खान निरीक्षक के चार, वरिष्ठ खनिज पर्यवेक्षक के दो, खनिज पर्यवेक्षक के तीन, सहायक खनिज पर्यवेक्षक के पांच पद सृजित होंगे। सर्वेक्षण शाखा में वरिष्ठ सर्वेक्षक के दो, सर्वेक्षक के तीन पद सृजित हुए हैं। मिनिस्टीरियल संवर्ग में वरिष्ठ सहायक सात, कनिष्ठ सहायक नौ और ड्राइवर के 10 नए पद सृजित किए गए हैं। अनुसेवक के भी पांच पद सृजित हुए हैं। इन्हें आउटसोर्स से भरा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed