{"_id":"6acb9e558085a950b002e061","slug":"delhi-woman-accuses-resort-owner-of-sexual-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1089-1087861-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: रिजॉर्ट मालिक पर दिल्ली की महिला ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: रिजॉर्ट मालिक पर दिल्ली की महिला ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप
Sun, 11 Oct 2026 08:03 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Sun, 11 Oct 2026 08:03 PM IST
विज्ञापन
चकराता कोतवाली क्षेत्र के रामताल रिजॉर्ट के मालिक अनुपम तोमर पर दिल्ली निवासी एक महिला ने यौन उत्पीड़न और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया। पीड़िता की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने जीरो प्राथमिकी दर्ज की थी, जिसे अब अग्रिम जांच व कानूनी कार्रवाई के लिए चकराता कोतवाली स्थानांतरित कर दिया गया है। चकराता पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
कोतवाली के एसएसआई कृष्ण कुमार सिंह ने बताया कि दिल्ली निवासी महिला की ओर से वहां के स्थानीय थाने में जीरो एफआईआर दर्ज कराई गई थी, जो अब चकराता पहुंच चुकी है। शिकायत में महिला ने आरोप लगाया है कि वर्ष 2022 में रामताल रिजॉर्ट में उसके साथ पहली बार जबरन शारीरिक संबंध बनाए गए। जब उसने इसका विरोध किया, तो आरोपी रिजॉर्ट मालिक ने उसे जान से मारने की धमकी दी।
पीड़िता का आरोप है कि पहली वारदात के बाद से ही आरोपी अनुपम तोमर उसके वीडियो और फोटो के माध्यम से उसे लगातार धमका रहा है। ब्लैकमेल कर उसका मानसिक और यौन उत्पीड़न किया जा रहा है। एसएसआई ने बताया कि इस संवेदनशील मामले की विवेचना महिला हेल्पलाइन की प्रभारी उपनिरीक्षक दीपा शाह को सौंपी गई है। पुलिस सभी साक्ष्यों के आधार पर मामले की गहनता से जांच कर रही है।