फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CM Dhami performed Ganga Aarti big announcement for Haridwar Light and show will be held at Har Ki Pauri

Uttarakhand: कैबिनेट बैठक के बाद पूरा दिन धर्मनगरी में रहे सीएम, गंगा आरती की, हरिद्वार को दी ये बड़ी सौगात

Tue, 05 Dec 2023 08:13 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 05 Dec 2023 08:13 AM IST
सार

देशभर में कुल 52 शक्तिपीठों में कनखल स्थित सती कुंड जहां माता सती ने पिता दक्ष की यज्ञ में आहूति दे दी थी वह स्थल आज भी अपनी बदहाली बयां कर रहा है। गंगा तट से मुख्यमंत्री ने इस शक्तिपीठ और वहां समूचे क्षेत्र के सौंदर्यीकरण की घोषणा कर दी।

विज्ञापन
CM Dhami performed Ganga Aarti big announcement for Haridwar Light and show will be held at Har Ki Pauri
हरिद्वार में सीएम धामी - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट की बैठक के बाद पूरे दिन धर्मनगरी हरिद्वार में रहे। उन्होंने धर्मनगरी को कई बड़ी सौगात दे दी। गंगा आरती के दौरान जहां उन्होंने हरकी पैड़ी पर राजा भागीरथी की तपस्या और मां गंगा के अवतरण का लाइट एंड शो के जरिए दर्शन कराने की घोषणा की।

विज्ञापन


वहीं कनखल स्थित सतीकुंड को विश्व पटल पर पहचान दिलाने के लिए उन्हाेंने सौंदर्यीकरण की घोषणा भी की। बता दें कि देशभर में कुल 52 शक्तिपीठों में कनखल स्थित सती कुंड जहां माता सती ने पिता दक्ष की यज्ञ में आहूति दे दी थी वह स्थल आज भी अपनी बदहाली बयां कर रहा है। गंगा तट से मुख्यमंत्री ने इस शक्तिपीठ और वहां समूचे क्षेत्र के सौंदर्यीकरण की घोषणा कर दी।
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि विश्व प्रसिद्ध हर की पौड़ी पर मां गंगा की आरती में प्रतिभा करने वाले गंगा के अवतरण का पूरा दृश्य लाइट एंड शो के जरिए पूरे वर्ष देखेंगे। इससे मां गंगा की महत्ता और उनके अवतरण में मनीषियों के तप का ज्ञान आने वाली पीढ़ी को भी होता रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

लेजर शो के लिए भी जल्द ही विचार करेंगे
यही नहीं सती कुंड के विकास कार्य और सौंदर्यीकरण को उन्होंने इस तरह करने की योजना बताई जो 52 शक्तिपीठों का दर्शन भी करा सके। यही नहीं 52 शक्तिपीठों का इतिहास व सटीक उनसे जुड़ा इतिहास भी पता चल सके ऐसी व्यवस्था की जाए। सीएम धामी ने कहा कि हरिद्वार की हर की पौड़ी पर आरती के समय के आसपास वाटर लेजर शो के लिए भी वह जल्द ही विचार करेंगे।

ये भी पढ़ें...जिसका कोई नहीं होता, उसका खुदा होता है: ट्रेन के टॉयलेट में मिला बच्चा, मसीहा बनकर आया दून का मुस्लिम परिवार

हरकी पैड़ी के प्रत्येक ब्रिज पर लाइटिंग सिस्टम लगाने के निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरकी पैड़ी स्थित घाटों के ब्रिज के सौंदर्यीकरण के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी धीराज सिंह गब्र्याल की ओर से बनाए गए हरकी पैड़ी क्षेत्र के चहुंमुखी विकास और सौंदर्यीकरण को पूर्व में ही स्वीकृति दे दी गई है। इसी क्रम में उन्होंने ब्रिजों पर लाइटिंग सिस्टम कराने के निर्देश दिए। इससे धर्मनगरी हरिद्वार में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा ही इसकी अलग पहचान भी बनेगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed