फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Cabinet decision 2024 : During Covid period RTPCR test will be paid within a month

Uttarakhand Cabinet Decision: कोविड काल में आरटीपीसीआर जांच का एक माह में होगा भुगतान, सरकार ने दी मंजूरी

Thu, 25 Jan 2024 02:04 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 25 Jan 2024 02:04 PM IST
सार

आरटीपीसीआर जांच के राज्य आपदा मोचन निधि से भुगतान की सरकार ने मंजूरी दे दी है। कोविड जांच के लिए 10 कंपनियों के साथ अनुबंध किया गया था।

विज्ञापन
Uttarakhand Cabinet decision 2024 : During Covid period RTPCR test will be paid within a month
भुगतान - फोटो : iStock

विस्तार

कोविड काल के समय आरटीपीसीआर जांच के साथ ही क्वारंटीन के लिए आवासीय सुविधा के लिए अधिग्रहित होटल, आश्रम, कंटेनमेंट जोन और वैक्सीनेशन केंद्र के निर्माण के लिए बिलों का भुगतान राज्य आपदा मोचन निधि से किया जाएगा। इसके लिए कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। बिलों का सत्यापन करने के बाद ही संबंधित कंपनियों को भुगतान किया जाएगा।

विज्ञापन

कोविड महामारी से निपटने के लिए केंद्र सरकार ने आपदा मद से 50 प्रतिशत राशि खर्च करने का प्रावधान किया था। लेकिन प्रदेश में आरटीपीसीआर जांच, वैक्सीनेशन, कंटेनमेंट जोन, क्वारंटीन जोन में ठहरने, भोजन व वाहनों में पेट्रोल व डीजल पर खर्च 50 प्रतिशत अधिक हो गया। जिससे अभी तक लगभग 23 करोड़ के बिलों का भुगतान नहीं हो पाया। प्रदेश सरकार ने अब राज्य आपदा मोचन निधि से लंबित बिलों का भुगतान करने का फैसला लिया है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Dehradun:  दून के नए मतदाताओं से प्रधानमंत्री मोदी का संवाद, अभियान को लेकर पूरे देश में किए जा रहे कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन

एक माह के भीतर बिलों का भुगतान किया जाएगा। इससे पहले प्रत्येक बिल का सत्यापन किया जाएगा। कोविड की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कुंभ में आरटीपीसीआर जांच के लिए 10 कंपनियों के साथ अनुबंध किया था। लेकिन कुंभ में आरटीपीसीआर जांच में फर्जीवाड़ा का खुलासा हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed