{"_id":"65b1827cad3a6a05dc0dff97","slug":"on-january-25-programs-will-be-organized-across-the-dehradun-news-c-5-1-drn1030-336138-2024-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: दून के नए मतदाताओं से प्रधानमंत्री मोदी का संवाद, अभियान को लेकर पूरे देश में किए जा रहे कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: दून के नए मतदाताओं से प्रधानमंत्री मोदी का संवाद, अभियान को लेकर पूरे देश में किए जा रहे कार्यक्रम
Thu, 25 Jan 2024 12:31 PM IST
देहरादून ब्यूरो
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jan 2024 12:31 PM IST
सार
पांच विधानसभा क्षेत्रों के युवाओं को प्रधानमंत्री से संवाद का मौका भी मिलेगाI महानगर देहरादून के रायपुर विधानसभा क्षेत्र में कुकरेजा इंस्टिट्यूट, धर्मपुर में कृष्णा गार्डन, राजपुर में लॉर्ड वेंकटेश्वर वेडिंग प्वाइंट में युवाओं को प्रधानमंत्री का संवाद सुनाया जाएगा।
विज्ञापन
पीएम मोदी
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
25 जनवरी को नमो नव मतदाता अभियान को लेकर पूरे देश में कार्यक्रम किए जाएंगे। इसके लिए महानगर के सभी विधानसभा क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजन की तैयारी है। भाजपा के महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने सभी कार्यकर्ताओं को बताया कि युवा मोर्चा के नेतृत्व में दून के नए मतदाताओं को प्रधानमंत्री का लाइव संबोधन सुनाएंगे और युवाओं को पीएम से वार्ता करने का मौका भी मिलेगा।
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी महानगर कार्यालय में महानगर अध्यक्ष ने सभी महानगर पदाधिकारियों एवं मंडल अध्यक्ष, महामंत्रियों के साथ बैठक की। बताया कि महानगर देहरादून के रायपुर विधानसभा क्षेत्र में कुकरेजा इंस्टिट्यूट, धर्मपुर में कृष्णा गार्डन, राजपुर में लॉर्ड वेंकटेश्वर वेडिंग प्वाइंट, कैंट में यमुना कॉलोनी कम्युनिटी हॉल और मसूरी में पेस्टलविड कॉलेज राजपुर रोड में युवाओं को प्रधानमंत्री का संवाद सुनाया जाएगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: पहाड़ नहीं चढ़ पाया सीएसआर फंड, कारपोरेट घरानों ने मैदानी जिलों को दिया ज्यादा बज
विज्ञापन
बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र ढिल्लों, संध्या थापा, संतोष सेमवाल, बबीता सहोत्रा, रतन सिंह चौहान, महानगर महामंत्री विजेंद्र थपलियाल, सुरेंद्र राणा, महानगर मंत्री देवेंद्र पाल मोंटी, गोविंद मोहन, विमल उनियाल, कार्यालय प्रभारी विनोद शर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।