फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand cabinet and Council of Ministers meeting in pauri today

पौड़ी : त्रिवेंद्र सरकार की कैबिनेट में 13 बिंदुओं पर हुई चर्चा, इन 11 प्रस्तावों पर लगी मुहर

Sun, 30 Jun 2019 09:58 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 30 Jun 2019 09:58 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand cabinet and Council of Ministers meeting in pauri today
पौड़ी में बैठक में मौजूद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला

पौड़ी कमिश्नरी के 50 साल पूरे होने पर स्वर्ण जयंती समारोह के तहत मुख्यालय में पहली बार आज प्रदेश मंत्रिमंडल और मंत्रिपरिषद की बैठक हुई। बैठक की शुरुआत में शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय के बेटे अंकुर की असामायिक मृत्यु पर दो मिनट का मौन रखा गया। मंत्रिपरिषद की बैठक में लिए गए निर्णयों के बारे में मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल की बैठक के निर्णय शासकीय प्रवक्ता मदन कौशिक ने बताए। कौशिक ने बताया कि मंत्रिमंडल की बैठक में 13 विषयों पर चर्चा हुई। जिसमें 11 पर मुहर लगायी गई। 

विज्ञापन


त्रिवेंद्र सरकार ने आज पहाड़ में बैठकर गांवों से हो रहे पलायन को रोकने और रोजगार के नए अवसर पैदा करने का संकल्प लिया। सरकार खेती में सुधार, ग्रामीण विकास और कौशल विकास से जुड़ी योजनाओं पर फोकस करके इस उद्देश्य की पूर्ति करेगी। गढ़वाल मंडल की स्थापना के  स्वर्णजयंती समारोह में पहली बार सरकार के मुखिया त्रिवेंद्र सिंह रावत अपने मंत्रियों और अफसरों को लेकर कमिश्नरी मुख्यालय पहुंचे, जहां मंत्रिपरिषद और मंत्रिमंडल की बैठकों में कई अहम फैसले लिए गए।

विज्ञापन

सड़क सुरक्षा लीड एजेंसी का होगा पुनर्गठन

सरकार ने तय किया कि वह पेयजल, सिंचाई, लघु सिंचाई सरीखे पानी से जुड़े आधा दर्जन विभागों का एकीकरण करके केंद्र सरकार की तर्ज पर एक जल शक्ति मंत्रालय का गठन करेगी। इससे उसे पानी और सिंचाई से जुड़ी योजनाओं को अधिक प्रभावी ढंग से लागू करने में आसानी होगी। ग्रामीण किसानों को उनकी सभी फसलों का उचित दाम देने के लिए कैबिनेट ने न्यूनतम समर्थन मूल्य के प्रस्ताव पर भी मुहर लगाई। इससे प्रदेश के करीब 10 लाख किसानों को राहत मिलेगी।
 

 

कैबिनेट ने दिव्यांगों की चिंता करते हुए दिव्यांग अधिकार अधिनियम की नियमावली को मंजूरी दी है। नियमावली के लागू होने से अधिनियम के तहत निर्धारित दिव्यांगों के अधिकार परिभाषित हो गए हैं। इसके अलावा सड़क हादसों को रोकने के लिए गठित सड़क सुरक्षा लीड एजेंसी का नया स्वरूप तय कर दिया गया है। सुप्रीम कोर्ट की समिति के निर्देश पर सरकार अब एजेंसी में पूर्णकालिक अधिकारियों की तैनाती करेगी। इसकी अध्यक्षता संयुक्त आयुक्त परिवहन करेंगे। इसके लिए पद सृजित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मंत्रिपरिषद की बैठक की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बैठक में पलायन एवं ग्राम्य विकास, पेयजल एवं स्वच्छता और कौशल विकास एवं रोजगार पर चर्चा हुई। कहा गया कि कुल पलायन का 70 प्रतिशत अल्मोड़ा और पौड़ी जिले से हुआ है। पलायन रोकने के लिए कौशल विकास और रोजगार पर जोर देने का निर्णय हुआ। बैठक में पलायन रोकने को लेकर एक प्रस्तुतीकरण भी दिया गया। घर-घर पानी पहुंचे और जल स्रोतों को संरक्षित करने के लिए सिंचाई, जलागम, लघु सिंचाई, जल संस्थान, स्वजल एवं जल निगम का एक मंत्रालय बनाने का निर्णय लिया गया।


शासकीय प्रवक्ता मदन कौशिक ने बताया कि कैबिनेट ने 13 में से 11 प्रस्तावों को मंजूरी दी। उन्होंने बताया कि किसानों को उनकी फसल का उचित दाम दिलाने और बिचौलियों से बचाने के  लिए सरकार ने सभी फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य तय करने का निर्णय लिया है। मंडी परिषद तय एमएसपी पर किसानों से उनकी फसलें और उत्पाद खरीदेगी। इसके लिए एक रिवाल्विंग फंड की स्थापना होगी। बैठक की शुरुआत में शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय के बेटे अंकुर पांडेय की असामयिक निधन पर दो मिनट का मौन रखा गया। बैठक में कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडेय को छोड़कर बाकी सभी मंत्री व राज्यमंत्री उपस्थित थे।

विज्ञापन

 कैबिनेट की बैठक में लिए गए अहम निर्णय

- अल्मोड़ा जिले में स्थित चौखुटिया को नगर पंचायत का दर्जा 
- सचिवालय से सटी भूमि की कीमत 436 करोड़, नहीं खरीदेगी सरकार
- विज्ञापन नीति में संशोधन के बाद प्रोक्योरमेंट रुल में संशोधन को मंजूरी
- पुरकुल से मसूरी रोपवे बना रही एजेंसी को सारी परिसंपत्तियां होंगी हस्तांतरित 
- पौड़ी के ल्वाली झील की प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति, 6.92 करोड़ से बनेगी
- पौड़ी में एनसीसी एकेडमी बनाने को 3.66 हेक्टेअर भूमि निशुल्क देगी सरकार
- कैबिनेट ने विधानसभा सत्रावसान के प्रस्ताव पर लगाई मुहर
- वित्त कोषागार विभाग एनआईसी के अलावा आउटसोर्स कार्मिक रख सकेगा
- पर्यटन विकास परिषद में वरिष्ठ साहसिक खेल अधिकारी, साहसिक खेल अधिकारी व महिला सशक्तीकरण व बाल विकास विभाग में जिला परिविक्षा अधिकारी की वेतनमान के संबंध में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में कमेटी गठित, समिति में न्याय, वित्त व कार्मिक के सचिव सदस्य

आज पौड़ी के लिए तोहफा दे सकते हैं सीएम

प्रदेश सरकार पौड़ी को कुछ तोहफा दे सकती है। लेकिन सरकार ने अभी पत्ते नहीं खोले हैं। पत्रकारों के पूछने पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने बताया कि रविवार सुबह 10 बजे पत्रकार वार्ता में इसका खुलासा करेंगे।

राजधानी से बाहर त्रिवेंद्र सरकार की दूसरी कैबिनेट
राजधानी से बाहर त्रिवेंद्र सरकार की यह दूसरी कैबिनेट बैठक है। पहली बैठक त्रिवेंद्र सरकार ने टिहरी झील में की थी। उनसे पहले पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक हरिद्वार में, विजय बहुगुणा गैरसैंण में और हरीश रावत हरिद्वार, अल्मोड़ा और केदारनाथ में कैबिनेट की बैठकें कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed