फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand cabinate minister surendra rakesh no more

उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुरेंद्र राकेश का निधन

Sat, 07 Feb 2015 10:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भगवानपुर (हरिद्वार)
ब्यूरो/अमर उजाला, भगवानपुर (हरिद्वार) Updated Sat, 07 Feb 2015 10:18 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand cabinate minister surendra rakesh  no more

उत्तराखंड के परिवहन एवं समाज कल्याण मंत्री सुरेंद्र राकेश का शनिवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे गुड़गांव, हरियाणा स्थित एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे तथा नवंबर 2014 से अस्पताल में भर्ती थे।

विज्ञापन


रविवार को अंतिम संस्कार
देर शाम उनका पार्थिव शरीर भगवानपुर स्थित पैतृक निवास पर लाया गया। मुख्यमंत्री हरीश रावत, शहरी विकास मंत्री प्रीतम सिंह पंवार, शिक्षा मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी, श्रम प्रवर्तन मंत्री हरीश चंद दुर्गापाल ने दिवंगत को श्रृद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन


बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि और क्षेत्रवासी भी दिवंगत नेता को श्रद्धासुमन अर्पित करने पहुंचे। उनका अंतिम संस्कार रविवार को गांव स्थित शमशान घाट पर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैंसर से थे पीड़ित
भगवानपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं परिवहन और समाज कल्याण मंत्री वर्ष 2013 से कैंसर से पीड़ित थे। उन्हें कई बार उपचार के लिए सिंगापुर ले जाया गया। बीच-बीच में उनकी तबियत में सुधार भी होता रहा लेकिन कुछ समय से उनकी हालत स्थिर बनी थी। कुछ समय से वह गुड़गांव के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे।

शुक्रवार देर रात उनकी तबियत और ज्यादा बिगड़ गई। सूचना मिलने पर परिवार और नजदीकी लोग गुड़गांव पहुंचने लगे थे। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार सुबह करीब साढ़े नौ बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक छा गया। प्रदेश सरकार की ओर से तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है।

शाम करीब पौने छह बजे एंबुलेंस से सुरेंद्र राकेश का पार्थिव शरीर लेकर उनके भाई सुभाष राकेश, सुबोध राकेश पत्नी ममता, बेटा अभिषेक तथा अन्य परिजन भगवानपुर पहुंचे। शव को पहले घर के पास ही स्थित रविदास मंदिर में लोगों के दर्शनार्थ रखा गया।


सीएम ने जताया दुख
मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि सुरेंद्र राकेश के रुप में विकास को समर्पित एक जुझारू नेता खो दिया है। उनकी कमी हमेशा खलेगी।

बसपा विधायक दल के नेता हरिदास, विधायक प्रदीप बत्रा, पूर्व विधायक यशवीर सिंह, डीसीबी चेयरमैन सुशील चौधरी, हरपाल साथी, पूर्व राज्यमंत्री मनोहर लाल शर्मा समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने दिवंगत को श्रद्धांजलि दी। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार अंतिम संस्कार रविवार सुबह 10 बजे गांव के शमशान घाट पर किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed