उप-चुनावः मतदाताओं में नहीं दिखा रुझान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड की जिन तीन विधानसभाओं में उपचुनाव हुए हैं वहां के मतदाताओं का मतदान के प्रति रुझान घट रहा है।
करीब ढाई महीने पहले हुए लोकसभा चुनाव में जितने मतदाता घरों से निकलकर पोलिंग बूथ तक पहुंचे थे इस चुनाव में नहीं दिखे।
इतना ही नहीं अगर बात 2012 के विधानसभा चुनाव की ही करें तो भी मतदान प्रतिशत में गिरावट दर्ज हुई है। डोईवाला, धारचूला व सोमेश्वर विधानसभा सीटों पर हुए उप-चुनाव में 51.66 प्रतिशत वोट पड़े।
वोटर ने 19 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम में बंद कर दिया है। हालांकि छह बजे बाद भी कई पोलिंग बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतारे लगी रही।
डोईवाला रहा नंबर वन
सुबह सबसे पीछे रहे डोईवाला ने दोपहर में ही ऐसी बढ़त बनाई कि शाम तक वोटिंग प्रतिशत में नंबर वन रहा। मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व मंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत व पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट समेत 19 उम्मीदवारों को अब 25 जुलाई का इंतजार रहेगा।
सुबह मतदान शुरू हुआ तो लगा कि प्रतिशत पचास से नीचे ही रहेगा। नौ बजे धारचूला में सर्वाधिक नौ प्रतिशत, डोईवाला में 7.05 प्रतिशत और सोमेश्वर में 8.5 प्रतिशत मतदान हुआ।
ग्यारह बजे तक भी धारचूला 24 प्रतिशत मतदान के साथ सबसे आगे रहा। दूसरे नंबर पर डोईवाला व तीसरे पर सोमेश्वर रहा। लेकिन एक बजे तक 35 प्रतिशत पोलिंग के साथ डोईवाला ने जंप किया और पहले नंबर पर आ गया।
इस समय तक धारचूला में 32 व सोमेश्वर में तीस प्रतिशत मतदान हुआ। इसके बाद डोईवाला ने और बढ़त ली और तीन बजे तक 42 प्रतिशत पोलिंग के साथ आगे रहा। अंतिम समय छह बजे के अपडेट केसाथ डोईवाला में 54 प्रतिशत मतदान हो चुका था। जबकि धारचूला में 52 और सोमेश्वर में 49 प्रतिशत मतदान हुआ। हालांकि इस प्रतिशत में इजाफा होने की संभावना इसलिए भी बनी है क्योंकि दर्जनों बूथों पर वोट डालने के लिए मतदाताओं की कतार लगी थी।
सीट------------विस चुनाव 2012------------लोस चुनाव 2014----------उपचुनाव 2014
डोईवाला--------70.98----------------------67.79----------------------54
धारचूला--------67.10----------------------52.49----------------------52
सोमेश्वर--------58.02----------------------54.90----------------------49
योग--------65.36-------------------------58.39-----------------------51.66